Date: 24/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एनएसएस दिवस पर टीएसआई महिला कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ,छात्राओं को मोमेंटो और उपहार देकर किया गया सम्मानित ...
9/24/2026 5:07:54 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर स्थानीय आरा शहरी क्षेत्र के तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय में एनएसएस के बैनरतले गुरुवार को गीत, संगीत,नृत्य एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सभागार में मौजूद सहायक प्रोफेसर और छात्राओं से भरे भीड़ के बीच उत्साह और उमंग के माहौल में आयोजित एनएसएस के इस कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. डॉ. निभा परमार ने किया। एनएसएस से जुड़ी छात्राओं का हौंसला बढ़ाते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. सियामती राय ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ एनएसएस से जुड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. डॉ. निभा परमार ने एनएसएस के माध्यम से महाविद्यालय में चल रहे कार्यों की विस्तृत चर्चा की और कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत हुई थी वह आज पूरा होते दिख रहा है। उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से युवाओं में समाज सेवा, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करने का कारवां लगातार आगे बढ़ता जा रहा है।
शुरुआत में यह योजना 37 विश्वविद्यालयों के लगभग 40,000 छात्रों के साथ शुरू की गई थी, जो आज देश के लगभग सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक फैल चुकी है।उन्होंने कहा कि आगामी 2047 तक लक्ष्य तय कर समृद्ध एवं विकसित भारत की परिकल्पना करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने में राष्ट्रीय सेवा योजना महत्वपूर्ण भूमिका के साथ आगे बढ़ रहा है।प्रो. डॉ. निभा परमार ने एनएसएस की छात्राओं को सम्बोधित करते कहा कि पर्यावरण, प्रकृति, जल संरक्षण, धरती और प्राकृतिक क्षेत्र की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर एनएसएस कई स्तरों पर कार्य कर रहा है तो दूसरी तरफ राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा, देशभक्ति, अनुशासन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में एनएसएस की भूमिका देश के विकास में मिल का पत्थर साबित हो रहा है।इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं शालिनी कुमारी, नीतू कुमारी पूजा कुमारी, राजश्री, अनुष्का कुमारी, सोनम कुमारी, सपना कुमारी, शिवानी कुमारी ने कई कार्यक्रमों की अलग अलग प्रस्तुति की। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, संगीत, नृत्य एवं भाषण प्रतियोगिता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिका प्रो.डॉ. कुमारु इन्द्राणी,प्रो. डॉ.अनुभा सिंह,
प्रो. डॉ.मीना कुमारी,प्रो. डॉ.रागिनी कुमारी,प्रो. डॉ.कुमारी माया,प्रो.कल्याणी सिंह, प्रो. सीमा कुमारी, प्रो. डॉ.उर्मिला सिंह, प्रो. गीता कुमारी, प्रो. उमाकांति शुक्ला,
प्रो. कृष्णा कुमारी, प्रो.डॉ.सुमन सिंह, प्रो. प्रियंका कुमारी, प्रो. डॉ. तहसीन खानम, प्रो. डॉ.धर्मेन्द्र कुमार सिंह,प्रो. डॉ.सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव,प्रो. डॉ.विजय कुमार सिंह,प्रो. मनोज कुमार,प्रो. डॉ.सुरेश कुमार सिंह,प्रो. डॉ.शिवशक्ति कुमार,प्रो. डॉ.शीला कुमारी,प्रो. डॉ. संदीप कुमार,प्रो.विजेंद्र कुमार,प्रो. अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. सत्येंद्र कुमार, प्रो. अमिता कुमारी और कर्मचारियों में आईटी मैनेजर सुनील कुमार सिंह,राम बाबू, बसंत कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह,माया सिंह, शशि सिंह समेत कई लोग प्रमुख रूप से शामिल थे।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में 27 सितंबर को सजेगी हास्य महफिल, देश के नामचीन कवि बिखेरेंगे हंसी के रंग.....
#
कर्मा पूजा को लेकर जामताड़ा में उत्साह, भाइयों की लंबी उम्र के लिए बहनो ने राखी व्रत, झूमर गीत पर झूमि बहने....
#
न्यू कैंपस में भोजपुर जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित......
#
सुंदरनगर में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई पूजा की तैयारियां.....
#
लायंस क्लब दुमका द्वारा 50वीं स्थापना दिवस-सह-शपथ ग्रहण समारोह आयोजित ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
#
मानसून हुआ सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
#
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा! ,कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन,पटना से पूर्णिया तक छापा
#
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
#
दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी , फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद, भाई का खोला राज !