Date: 25/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गया में कारोबारी से मारपीट और 15 लाख लूट का आरोप, दुकान में जमकर तोड़फोड़, थाने में नामजद शिकायत....
9/25/2026 12:18:12 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गया आगमन से पहले शहर में एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। गया-फतेहपुर रोड स्थित भूसुंडा के समीप जय श्री विष्णु एंड कंपनी में घुसकर छड़-सीमेंट व्यवसायी के साथ मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ और करीब 15 लाख रुपये लूट लिया है। इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। पीड़ित व्यवसायी प्रमोद कुमार गुप्ता ने मुफस्सिल थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
व्यवसायी प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया की अपनी दुकान जय श्री विष्णु एंड कंपनी में मौजूद थे। इसी दौरान रामनंदन शर्मा, उनके पुत्र कन्हैया शर्मा समेत कई लोग दुकान पर पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि दुकान पर पहुंचते ही आरोपितों ने रंगदारी की मांग की। जब उन्होंने रंगदारी देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।
दुकान में मचाई गई अफरातफरी
व्यवसायी प्रमोद कुमार गुप्ता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। दुकान में रखी नोट गिनने वाली मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके अलावा प्रिंटर और दुकान के मुख्य गेट में लगा शीशा भी तोड़ दिया गया। अचानक हुई घटना से दुकान में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुटने लगे। पीड़ित का कहना है कि घटना के समय दुकान के काउंटर के पास एक थैले में करीब 15 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। आरोप है कि मारपीट और तोड़फोड़ के बीच उक्त रकम को भी आरोपित अपने साथ ले गए। व्यवसायी ने पुलिस से कथित रूप से लूटी गई राशि की बरामदगी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शाम में दोबारा पहुंचकर धमकी देने का आरोप
व्यवसायी ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि घटना के बाद शाम करीब 5:40 बजे कुछ लोग दोबारा दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज की गई और धमकी भी दी गई। घटना के बाद व्यवसायी और उनके परिवार में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
व्यवसायी प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि वह वर्षों से व्यवसाय कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुलेआम दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूट की घटना ने व्यवसायियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों की जांच की मांग
पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से घटना के दौरान दुकान में पहुंचे लोगों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिल सकती है। साथ ही दुकान में मौजूद कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर भी मामले की सच्चाई सामने लाई जा सकती है।
व्यवसायी ने पुलिस से यह भी मांग की है कि दुकान में क्षतिग्रस्त किए गए सामान का आकलन कराया जाए। नोट गिनने वाली मशीन, प्रिंटर और गेट के शीशे को हुए नुकसान का भी मूल्यांकन कर आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
व्यवसायियों में बढ़ी चिंता,
भूसुंडा और आसपास के व्यवसायिक क्षेत्र में इस घटना के बाद चर्चा का माहौल है। स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि अगर दिनदहाड़े दुकान में घुसकर इस तरह की घटनाएं होती हैं तो व्यापारियों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ेगी। कई लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गश्ती बढ़ाने की मांग की है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गया आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और इस घटना का कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, लेकिन समय को लेकर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुफस्सिल थाना पुलिस कर रही जांच
मुफस्सिल थाना पुलिस ने व्यवसायी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों, सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, मारपीट, रंगदारी मांगने, दुकान में तोड़फोड़ करने और 15 लाख रुपये लूटने के आरोप पीड़ित व्यवसायी द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन पर आधारित हैं।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद CO से व्हाट्सऐप पर मांगे ₹1 करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी; थाने में शिकायत के बाद पुलिस तलाश में जुटी ....
#
मैगी खाने गए 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी! ...
#
मुंगेर में 8 साल के बच्चे के गले से लॉकेट चोरी, 18 घंटे में दो नाबालिग पकड़े गए; स्वर्णकार भी गिरफ्तार...
#
औरंगाबाद में CSP संचालक को गोली मारकर 3 लाख की लूट, लैपटॉप और सामान लेकर फरार हुए अपराधी....
#
दिल्ली गैंगरेप के बाद छात्राओं में दहशत, बोलीं- कॉलेज से बाहर निकलते ही लगता है डर ! कॉलेज के बाहर छात्राओं का प्रदर्शन, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
माइनिंग विभाग और कोवाली पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध पथर से लदे एक हाइवा को पकड़ा ,इलाके में मचा हड़कंप
#
दोनों हाथ नहीं हैं, पर हौसले आज भी जिंदा हैं: पैरों से मोबाइल चलाता है बृजेश, सैकड़ों बच्चों को शिक्षित कर इंजीनियर बनने का है सपना
#
वाहन चोरी के संगठित गिरोह का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार; 17 चोरी की बाइक बरामद
#
किताबें छोड़ सड़क पर उतरे छात्र, स्कूल की बदहाली पर फूटा गुस्सा
#
जमशेदपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू ,प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने किया उद्घाटन