Date: 29/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
WhatsApp पर आया APK फाइल से मोबाइल हैक, खाते से 99 हजार ठगी,1930 पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं....
9/28/2026 7:13:06 PM IST
57
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jharia
: व्हाट्सएप पर आई एक अनजान APK फाइल और ऑटो-डाउनलोड की लापरवाही ने एक गरीब परिवार की गाढ़ी कमाई पर पानी फेर दिया। झरिया के भगतडीह (दुखहरणी मंदिर के समीप) निवासी संजीव कुमार पांडेय (पिता: श्याम सुंदर पांडेय) साइबर ठगों का शिकार बन गए हैं। शातिर अपराधियों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर दो किस्तों में कुल 99 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। ऑटो-डाउनलोड बनी ठगी की वजह पीड़ित संजीव पांडेय ने बताया कि बीते 24 सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान ग्रुप के माध्यम से एक APK फाइल आई थी। मोबाइल में 'मीडिया ऑटो-डाउनलोड' ऑप्शन ऑन रहने के कारण वह फाइल अपने आप डाउनलोड हो गई। इसके कुछ ही देर बाद साइबर अपराधियों ने उनके फोन को पूरी तरह हैक कर लिया।
फोन पर एक के बाद एक कई ओटीपी (OTP) के मैसेज आने लगे, जिससे घबराकर उन्होंने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया। लेकिन जब फोन दोबारा ऑन किया, तो बैंक ऑफ इंडिया की एना (Ena) शाखा स्थित उनके खाते से दो बार में—पहले 49,000 रुपये और फिर 50,000 रुपये पार हो चुके थे। बोकारो के युवक के खाते में भेजे गए पैसे अकाउंट से पैसे कटने का मैसेज मिलते ही पीड़ित तुरंत बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचे। बैंक अधिकारियों द्वारा जांच करने पर पता चला कि निकाली गई पूरी राशि बोकारो के सेक्टर-4 निवासी एक युवक के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। थाने से लेकर 1930 तक गुहार, अब भी कार्रवाई का इंतजार घटना की भनक लगते ही संजीव पांडेय ने झरिया थाना पहुंचकर लिखित सूचना दी। इसके बाद वे धनबाद स्थित साइबर थाना भी पहुंचे। साइबर पुलिस के निर्देश पर उन्होंने राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक ठगों की गिरफ्तारी या पैसे की रिकवरी को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
पीड़ित की आपबीती: "एक-एक पैसा जोड़कर जमा की थी पूंजी"
पीड़ित संजीव पांडेय ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि वे एक गरीब ब्राह्मण परिवार से आते हैं और पूजा-पाठ व मशक्कत करके एक-एक रुपया जोड़कर यह राशि जमा की थी। ठगी के बाद उनके परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन व उच्च अधिकारियों से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हाईवे पर अवैध रूप से खड़े 52 वाहनों पर नेशनल हाईवे टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, कुल 4 लाख रुपये का किया चालान....
#
पलामू में मनरेगा जे के खिलाफ ACB में शिकायत, आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग,रांची में 2 करोड़ की संपत्ति होने का आरोप
#
विश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के पर्यटन स्थलों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
#
226 ठेका मजदूरों को बड़ी कानूनी राहत, ट्रिब्यूनल ने ₹2.50 करोड़ भुगतान का दिया आदेश, मजदूरों के पक्ष में आया फैसला...
#
NGT के आदेश पर हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग की जांच, कोयला धूल से प्रदूषण की शिकायत सही मिली,धूल से स्कूलों के बच्चे व ग्रामीण परेशान हैं....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेसीबी से पुष्पवर्षा, युवाओं के सवालों का भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जवाब
#
उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा सम्मानित, डीसी-एसएसपी ने बढ़ाया मान
#
IRB-1 के DSP प्रमोद कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
#
धनबाद की बेटी मुनमुन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
#
झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सरकार और अभ्यर्थी आमने-सामने