Date: 30/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बाघमारा में मवेशी चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, गौ पलकों ने की थाने में शिकायत ,करवाई की मांग .....

9/30/2026 1:12:37 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara :बाघमारा के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों से मवेशी चोरी की का मामला सामने आया है। मवेशी चोर अब चार पहिया वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों द्वारा मवेशियों को कार में लादकर ले जाने का वीडियो फुटेज सामने आई है।
बताया जाता हैं की नगरी कला बस्ती निवासी सुभाष महतो के दो मवेशी 27 सितंबर को 8 लेन सड़क पर सर्वमंगला स्कूल के समीप से चोरी हो गई थी। वहीं इससे पहले 20 सितंबर की रात सिजुआ-राजगंज मुख्य मार्ग स्थित तेतुलियाटांड़ बस्ती के पास से नकुल कुमार के दो मवेशी गायब हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी मवेशियों का सुराग नहीं मिलने पर मंगलवार को सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग रात के अंधेरे में मवेशियों को जबरन कार में लादकर ले रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दोनों पीड़ित पशुपालकों ने तेतुलमारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से मवेशियों की बरामदगी और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। लगातार हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के पशुपालकों में भय और आक्रोश का माहौल है।
 

बाघमारा से  कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट