Date: 02/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...

10/2/2026 12:18:18 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : बागबेड़ा थाना पुलिस ने लंबा आपराधिक इतिहास रखने वाले अनुप चक्रवर्ती उर्फ अनुप बंगाली को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ जमशेदपुर के विभिन्न थानों के अलावा रेलवे और पश्चिम बंगाल में भी कई मामले दर्ज रहे हैं. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी ललित मीना ने पूरे मामले की जानकारी दी.
सिटी एसपी के अनुसार 1 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा मैदान में अनुप चक्रवर्ती अपने सहयोगियों के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की. इस दौरान अनुप चक्रवर्ती को पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोहे का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार अनुप चक्रवर्ती के खिलाफ कुल 17 पुराने मामलों का उल्लेख किया गया है. इनमें बागबेड़ा थाना के कई मामलों के साथ बिष्टुपुर, जुगसलाई, साकची, बर्मामाइंस, चाकुलिया और परसुडीह थाना के अलावा रेलवे से जुड़े मामले भी शामिल हैं, इनमें आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले शामिल हैं.
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट 
 
 
 


सम्बंधित खबरें

#  पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में बिहार और झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार, धनबाद के निरसा से लूटी गई ऑटो बरामद....
# दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठक, शांतिपूर्ण पूजा को लेकर पुलिस और 351  समितियों में बेहतर समन्वय पर जोर....
# धनबाद रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद कमेटी पर अनियमितता के साथ पैसा गबन का आरोप, चंदे का हिसाब नहीं देने पर विवाद !.....
#
 राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....

# तबादले पर शिक्षक से लिपटकर रोए छात्र, भावुक कर देने वाला रहा विदाई समारोह, रोते हुए दी विदाई.....