Date: 07/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

खेलते-खेलते चार मासूम बच्चों की बिगड़ी तबीयत, एक बच्ची की मौत से मचा कोहराम

10/7/2026 12:22:11 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad : औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के पीतंबरा गांव में खेलते समय चार मासूम बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते चारों बच्चे अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में सभी को मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सभी को सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर किया गया। इलाज के दौरान पांच वर्षीय बच्ची मुस्कान कुमारी की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया गया है। मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के पीतंबरा गांव का है। बताया जा रहा है कि चार बच्चे एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और चारों अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पांच वर्षीय मुस्कान कुमारी की मौत हो गई। मृत बच्ची पीतंबरा गांव निवासी सहेंद्र रिकियासन की पुत्री थी। वहीं तीन अन्य बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेजा गया है।
चारों बच्चों की तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले को लेकर जांच की जा रही है।
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट