Date: 07/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिंदल मॉल फायरिंग मामले में आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ दो शूटरों के पैर में लगी गोली....

10/7/2026 12:22:11 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटना के आरोपियों और पुलिस के बीच मंगलवार देर रात मेरीन ड्राइव के जंगल में मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद करने के लिए पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी हैं, घायल आरोपियों की पहचान *मोहन यादव और अजीत मंडल* के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को देर शाम गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने बिंदल मॉल फायरिंग में इस्तेमाल हथियार को मेरीन ड्राइव के जंगल में छिपाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम दोनों को लेकर हथियार बरामद करने जंगल पहुंची थी,पुलिस का कहना है कि जंगल में पहुंचने के दौरान आरोपियों ने मौका पाकर एक पुलिस जवान की कमर से पिस्टल छीन ली। इसके बाद  पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों की ओर से तीन-तीन राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। वहीं फायरिंग के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की। इसमें *मोहन यादव और अजीत मंडल* के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद दोनों जमीन पर गिर गए, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें अपने कब्जे में लिया। घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल बरामद किए हैं। बताया जा रहा हैं की 26 सितंबर को सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में तीन अपराधी बाइक से पहुंचे थे। इनमें से दो रेस्टोरेंट के अंदर घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। अचानक हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हुए थे। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की। मामले में चार साजिशकर्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि वारदात में शामिल शूटरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट