Date: 07/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चोरी छिनतई से दुमका बेहाल चेंबर ने एसपी से की अपराध रोकने की मांग, बढ़ते अपराध से व्यापारी परेशान....
10/7/2026 12:22:11 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dumka
: दुमका शहर में लगातार बढ़ रही चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर दुमका चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक, दुमका से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा तथा अपराध की घटनाओं पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने की मांग की क्योंकि बड़े व्यवसाई के दुकान और उनके घरों को लगातार चोर निशाना बना रहे हैं जिससे दुमका शहर के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन पुलिस का अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं है ।
दुमका में लगातार चोरी की वारदात हो रही है और ताजा मामला दुमका शहर के रिहायशी इलाका सराय रोड का है जहां एक बड़े व्यवसाई के घर खिड़की काटकर दाखिल हुए चोरों ने पुस्तैनी आभूषण और नगदी सहित लगभग 25--30 लाख का डकैती कर लिया जबकि घर के सदस्य अन्य कमरे में सोये हुए थे बावजूद इसके चोरों ने यह दुस्साहस किया इससे समझा जा सकता है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं । चोरी की वारदात के बढ़ रहे घटना से दुमका के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं ।
दुमका पुलिस अपराध नियंत्रण के मामले में उदासीन है और इसको लेकर चेंबर के सदस्यों में आक्रोश है इसलिए सुरक्षा और असहजता की चिंता बढ़ गई है इसी लिए सुरक्षा की मांग को पुलिस अधीक्षक से त्राहिमाम संदेश लेकर पहुंचे और कहा कि शहर में लगातार हो रही चोरी एवं ठगी की घटनाओं को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है।
दुमका पुलिस से आम जनमानस का भरोषा उठ गया है फिलहाल एसपी ने अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया और शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को यथाशीघ्र ठीक कराने की बात कही। साथ ही हाल में हुई चोरी की घटनाओं में कार्रवाई करते हुए चोरी गए सामानों की बरामदगी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी किए जाने की जानकारी दी कहा कि अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे , लेकिन सच तो यह है कि अपराधियों में दुमका पुलिस का कोई खौफ नहीं है और ऐसे कई वारदात हुए हैं लेकिन अपराधी पकड़े नहीं गये जाहिर है दुमका पुलिस की सुस्ती के कारण आम आवाम असुरक्षित महसूस कर रहा है और पुलिस की कार्यशैली से नाखुश है ।
दुमका से कोयलांचल लाइव के लिए विजय तिवारी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मोबाइल छिनने का विरोध पड़ा भारी फेरीवाले को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हुए बदमाश...
#
जमीन के नीचे मिला हथियारों का जखीरा नक्सलियों के छिपाए 92 कारतूस समेत कई हथियार बरामद...
#
रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन रेल प्रहरी में संदिग्ध पकड़ा गया...
#
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद डीसीएम से 2190 लीटर शराब जब्त एक गिरफ्तार..
#
आकाशीय बिजली का कहर खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की मौत दो घायल..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
#
गांव में नवनिर्मित प्रवेश द्वार पर गांव का नाम लिखने को लेकर विवाद,मारपीट से कई लोग घायल,पुलिस मौके पर पहुची.....
#
के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपी पंकज चौहान फरार
#
गया के नन्हे परमहंस का गजब टैलेंट, 2 मिनट में 118 रासायनिक तत्वों के नाम जुबानी
#
अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...