Date: 11/10/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद में ‘बोधन’ नृत्य-नाटिका का मंचन, शिक्षा व्यवस्था की खामियों और प्रश्नपत्र लीक पर उठे सवाल..

10/11/2026 12:26:56 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Dhanbad : धनबाद शहर के लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी में महालया के अवसर पर सामाजिक संदेश से भरपूर नृत्य-नाटिका ‘बोधन’ का मंचन किया गया। करीब 60 कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति के जरिए वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की खामियों, प्रश्नपत्र लीक और इसके कारण विद्यार्थियों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव को मार्मिक ढंग से दर्शाया। नाटक ने दर्शकों को भावुक करने के साथ ही समाज को आत्ममंथन करने का संदेश दिया। लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी प्रांगण में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्लब के महिला, पुरुष सदस्यों और बच्चों समेत लगभग 60 कलाकारों ने हिस्सा लिया। देवी दुर्गा पर आधारित नृत्य-नाटिका ‘बोधन’ के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त असमानताओं को उजागर किया गया। नाटक में दिखाया गया कि किस तरह पैसे और रसूख के दम पर एक अमीर परिवार की बेटी प्रश्नपत्र हासिल कर स्कॉलरशिप प्राप्त कर लेती है, जबकि एक गरीब कुम्हार की प्रतिभाशाली बेटी अवसर से वंचित रह जाती है। निराशा में उसकी आत्महत्या से पूरा परिवार टूट जाता है। बेटी की मौत से आहत कुम्हार दुर्गा प्रतिमा बनाने से इनकार कर देता है। ग्रामीणों के आग्रह पर वह प्रतिमा तो बनाता है, लेकिन उसका चेहरा अपनी मृत बेटी के समान गढ़ देता है। शुरुआत में ग्रामीण इस प्रतिमा का विरोध करते हैं, लेकिन बाद में एक सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से उसी प्रतिमा का बोधन पूजन कर मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है। नृत्य और अभिनय के माध्यम से कलाकारों ने शिक्षा व्यवस्था की खामियों, आर्थिक असमानता और विद्यार्थियों की पीड़ा को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, समृद्धि और न्याय की स्थापना की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर लिंडसे क्लब के सचिव सलिल विश्वास और अध्यक्ष अमलेंदु सिन्हा ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए सभी को आगामी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

 

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क



सम्बंधित खबरें

#
महालया  पर लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी में नृत्य-नाटिका ‘बोधन’ का  हुआ मंचन, 60 कलाकारों ने सामाजिक कुरीतियों और शिक्षा व्यवस्था पर प्रस्तुत की अपनी कला !
 

# इस बार जमशेदपुर के भव्य पूजा पंडालों में बेहद एवं आकर्षक और थीम-आधारित पंडाल देखने को मिलेंगे...
#  महालया पर हीरापुर हरि मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह 4 बजे से मां की पूजा-अर्चना और महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल...
#
 
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....

# ‘मिसेज एशिया’ के रूप में किया एशिया का प्रतिनिधित्व, 32 देशों की प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, डॉ. रोहिणी झा ने जीता ‘क्वीन ऑफ इंस्पिरेशन 2026’ का खिताब.....