Date: 14/10/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल और ट्रैफिक रूट में बदलाव...
10/14/2026 1:50:12 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में धनबाद पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सिटी एसपी के नेतृत्व में आयोजित इस मॉक ड्रिल में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर और ट्रैफिक डीएसपी भी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस जवानों को भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और असामाजिक तत्वों से निपटने का पूर्वाभ्यास कराया गया।धनबाद में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस लाइन में आयोजित मॉक ड्रिल के जरिए जवानों को आपात स्थिति से निपटने और उपद्रवी तत्वों पर नियंत्रण रखने के तरीके बताए गए। सिटी एसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सिटी एसपी के मुताबिक, हर बड़े पर्व से पहले पुलिस इस तरह का पूर्वाभ्यास करती है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बाहरी जिलों से 400 होमगार्ड धनबाद पहुंच चुके हैं, जबकि 700 और जवानों के आने की उम्मीद है। जिले में कुल 2760 और 1108 जवानों की तैनाती की जानकारी भी दी गई है। वहीं, दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी और उपायुक्त विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर चुके हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आज और कल फ्लैग मार्च निकालने की भी तैयारी है। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। चार रूटों पर डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। रणधीर वर्मा चौक पर नो एंट्री रहेगी और वाहनों को पुराना बाजार की ओर डायवर्ट किया गया है। वहीं, सरायढेला स्थित आविष्कार और थाना मोड़ के पास सप्तमी से दशमी तक नो एंट्री लागू रहेगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित रूट का इस्तेमाल करने और पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चांदी की बड़ी खेप पकड़ी गई, 14.835 किलो आभूषण के साथ युवक हिरासत में...
#
शारदीय नवरात्र के मौके पर प्रशासन अलर्ट, बनाये गए नियंत्रण कक्ष और चेक पोस्ट
#
कपड़ा खरीदकर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा .......
#
ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का दावा, चाकू के साथ 38 वर्षीय महिला हिरासत में...
#
12 साल बाद घर लौटा लापता बेटा, नवरात्र में मुंगेर के परिवार की खुशियां लौटीं...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बालू ट्रैक्टर पकड़ते ही भड़का गुस्सा, पुलिस पर पथराव लाठीचार्ज, दो हिरासत में
#
लायंस क्लब बाघमारा का पदस्थापना समारोह, नई कमेटी ने ली शपथ
#
पीएंडएम मॉल पर टाटा स्टील का बड़ा एक्शन! 2.23 करोड़ बकाया, 15 दिन की आखिरी मोहलत......
#
मानगो फ्लाईओवर का काम तेज, जल्द मिलेगी जाम से राहत; कांग्रेस ने बन्ना गुप्ता के प्रयासों को बताया अहम
#
हेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई का शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते ओवरसियर गिरफ्तार,डाक विभाग में मचा हड़कंप ....