Date: 18/10/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महासप्तमी पर शस्त्र पूजन, महिलाओं को किया गया सम्मानित, नारी सुरक्षा और सम्मान को लेकर उठी आवाज...
10/17/2026 4:40:53 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में शारदीय नवरात्र की महासप्तमी के पावन अवसर पर कार्मिक नगर स्थित शनिदेव मंदिर में शस्त्र पूजन एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित कर नारी शक्ति का गौरव बढ़ाया गया। वहीं, महिलाओं के प्रति बढ़ते उत्पीड़न और अन्याय की घटनाओं पर चिंता जताते हुए समाज और प्रशासन से गंभीर कदम उठाने की अपील भी की गई।
नवरात्र की महासप्तमी के पावन अवसर पर धनबाद के कार्मिक नगर स्थित शनिदेव मंदिर में धार्मिक आस्था और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां शस्त्र पूजन के साथ महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बजरंग दल के सोनू कुमार और उनकी माताजी के शुभ हाथों से महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिन्हा उपस्थित रहीं। वहीं, उड़ान एक पंख की ऑनर पिंकी गुप्ता और स्वर्णिम नारी शक्ति की सदस्य सीमा साहू ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान को लेकर महत्वपूर्ण बातें रखी गईं। वक्ताओं ने कहा कि घर से लेकर कार्यक्षेत्र तक महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न और अन्याय के मामलों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में समाज और प्रशासन को मिलकर आगे आना चाहिए, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो। महिलाओं के प्रति अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाना भी रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नारी शक्ति के सम्मान और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने का संदेश दिया।
इस समारोह को सफल बनाने में जे.पी. साहू, रमेश बरनवाल, वीरेंद्र दुबे, धीरत सहित अन्य लोगों की अहम भूमिका रही। वहीं, माही शर्मा, खुशबू, खुशी, रिमझिम, संचिता, मधु जायसवाल, रंजना सिंह और पलक पांडे सहित कई महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।
महासप्तमी के पावन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक परंपरा के साथ-साथ महिला सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दे गया। जरूरत है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को केवल नारों तक सीमित न रखकर, उसे व्यवहार में उतारा जाए और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई जाए।
संजना सिंह कोयलनचेल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सप्तमी पर पूजा पंडालों में पूजा पंडालो में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु...
#
शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां जगत जननी दुर्गा की आराधना के लिए पूजा पंडाल सजाए गए....
#
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल को दर्शाने के लिए ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ....
#
डुमरा राजबाड़ी में पुरानी परंपरा के साथ आज दुर्गा मां शारदे को डोली में राज परिवार नेतलाब से परंपरा के साथ ढोल नगाड़े के लाया गया...
#
एक बच्चे राजवीर अपनी कलाकृति से माँ दुर्गा की प्रतिमा बनाते आ रहे ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनशनकारी छात्र राहुल क्रांति से मिले बाबूलाल मरांडी, जेपीएससी विवाद पर सरकार को घेरा
#
2 अक्टूबर को जामताड़ा में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास, 0.4% MDR के विरोध में आंदोलन....
#
जमशेदपुर में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 510 ग्राम गांजा बरामद, परसुडीह में गांजा तस्करी का खुलासा
#
नवोदय विद्यालय जामताड़ा में कला का महाकुंभ, देशभर के छात्र दिखाएंगे प्रतिभा
#
धनबाद प्रेस क्लब मानसून खेल महोत्सव की जर्सी लांच, केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा. एके मिश्रा ने पत्रकारो को लेकर कहा….