Date: 23/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महिला की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप; कहा पति और वे सब कर रहे थे प्रताड़ित ! 

10/23/2026 11:43:08 AM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  : भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान शिवानी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतिका के भाई अर्जुन सिंह ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला बताते हुए परिवार के कुछ लोगों पर संलिप्तता का आरोप लगाया है। अर्जुन सिंह के अनुसार, शिवानी की शादी वर्ष 2012 में यादवपुर गांव के  आशीष कुमार सिंह से हुई थी, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात हैं। मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही शिवानी के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके बहनोई का किसी अन्य महिला के साथ संबंध था, जिसके कारण यह घटना हुई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
 
इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नेबताया है की  मृतका के परिजनों की ओर से आवेदन मिलने और मामले की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, महिला की संदिग्ध मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया फांसी लगाने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट