Date: 27/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आधी रात धनबाद जेल में छापा, पांच वार्डों की तलाशी में खैनी-चूना बरामद...
10/27/2026 11:06:45 AM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद मंडल कारा में देर रात उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में औचक छापेमारी। पांच पुरुष वार्ड, एक महिला वार्ड और मेडिकल वार्ड की हुई सघन तलाशी; पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद। सोमवार की देर रात धनबाद मंडल कारा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में औचक निरीक्षण एवं सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अचानक की गई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन में सतर्कता बढ़ गई। अभियान में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, एसडीएम लोकेश बरांगे सहित जिले के कई डीएसपी, एसडीपीओ तथा सैकड़ों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। छापेमारी के दौरान मंडल कारा के पांच पुरुष वार्डों, एक महिला वार्ड तथा मेडिकल वार्ड की तलाशी ली गई। पांचों पुरुष वार्डों की तलाशी अलग-अलग डीएसपी के नेतृत्व में कराई गई जबकि महिला वार्ड की तलाशी महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने ली। इस दौरान पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद किए गए। पूरी कार्रवाई के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, प्रतिबंधित अथवा अनधिकृत वस्तुओं की मौजूदगी की जांच करना तथा जेल के भीतर निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करना था। जेल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कैदियों की मेडिकल जांच विशेष मेडिकल टीम के द्वारा की जाएगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
इलाज के दौरान 29 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप..
#
पुलिस को देख भागे नशे में धुत युवक, साकची में जमकर हुआ बवाल..
#
पुलिस ने जुआ केअड्डे पर मारा छापा,15 जुआड़ी गिरफ्तार
#
अभिजीत सिंह हत्याकांड: तीन और आरोपियों की सड़क पर सार्वजनिक परेड, हथकड़ी लगाकर पुलिस ने भेजा जेल
#
बकाया मानदेय को लेकर जल सहियाओं का प्रदर्शन, विभाग पर भेदभाव का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
#
प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने रघु-बंटी पर लगाया आरोप; दो हिरासत में......
#
जनकपुर से निकली राष्ट्रीय साइकिल यात्रा पहुंची मुंगेर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, लोगों ने किया भव्य स्वागत.....
#
न्यू कैंपस में भोजपुर जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित......
#
डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन पर किया जनसंवाद, यात्रियों से लिए सुझाव ,टाटानगर-हल्दीपोखर के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन