Date: 27/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्कूल में चोरों का हाईटेक खेल, 16 कंप्यूटरों के पुर्जे गायब, CCTV का DVR भी ले उड़े..
10/27/2026 11:06:45 AM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद। जिले के घोसी प्रखंड के अलीगंज स्थित कामेश्वर उच्च विद्यालय में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मॉडल विद्यालय के रूप में चयनित इस स्कूल की आईसीटी लैब में चोरों ने 16 कंप्यूटरों के सीपीयू खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर और रैम जैसे महत्वपूर्ण पार्ट्स चोरी कर लिए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब तीन से चार लाख रुपये आंकी जा रही है। चोरी का तरीका देखकर लोग इसे हाईटेक वारदात बता रहे हैं। चोरों ने पूरे कंप्यूटर ले जाने के बजाय सीपीयू खोलकर केवल महत्वपूर्ण पार्ट्स निकाले। इससे विद्यालय में उपलब्ध कंप्यूटर संसाधन बेकार हो गए हैं। घटना से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है।|सफाई कर्मी ने दी सूचना| सुबह सफाई कर्मी ने आईसीटी लैब की स्थिति देखकर प्रभारी प्रधानाध्यापक निरंजन शर्मा को जानकारी दी। विद्यालय पहुंचने पर उन्होंने देखा कि 16 कंप्यूटरों के सीपीयू से कीमती उपकरण गायब हैं। सीसीटीवी का डीवीआर भी चोरी हो चुका था। इसके बाद उन्होंने स्थानीय थाने को सूचना देकर लिखित आवेदन दिया। रात्रि प्रहरी की तैनाती पर उठे सवाल| विद्यालय में रात्रि प्रहरी की तैनाती के बावजूद चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासी सुधीर कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक रणविजय शर्मा और विद्यालय में 13 वर्षों तक सेवा दे चुके रामाधार शर्मा ने घटना पर चिंता जताई। ग्रामीणों का दावा है कि विद्यालय में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। रात्रि प्रहरी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव केलिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बर्मामाइंस में देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया आरोपी...
#
क्रेडिट कार्ड से ठगी का खेल उजागर, 11 मोबाइल के साथ दो साइबर आरोपी गिरफ्तार...
#
मीडिया में खबर चली तो जागा प्रशासन, दो पटाखा दुकानों पर कार्रवाई...
#
नशा मुक्त बिहार के लिए जिलाधिकारी मनेश मीणा की अपील, जन-जन को जागरूक करने पर जोर..
#
जमीन विवाद में दौलत राम की हत्या, तलवार समेत दो आरोपी गिरफ्तार..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने रघु-बंटी पर लगाया आरोप; दो हिरासत में......
#
जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस ने 3 लोगों को कुचला; बच्ची की मौत, 2 गंभीर
#
जनकपुर से निकली राष्ट्रीय साइकिल यात्रा पहुंची मुंगेर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, लोगों ने किया भव्य स्वागत.....
#
न्यू कैंपस में भोजपुर जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित......
#
डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन पर किया जनसंवाद, यात्रियों से लिए सुझाव ,टाटानगर-हल्दीपोखर के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन