Date: 27/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वोट चोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, मोहन मरकाम ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल..
10/27/2026 11:06:45 AM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए वोट चोरी के आरोप अब और गहरे होते जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि देश के लगभग 13 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से काटना और वोट चोरी कराना सीधे तौर पर भारतीय लोकतंत्र और संविधान के साथ गद्दारी है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री के इशारे पर चुनाव प्रणाली को दूषित करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह बातें छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। चुनाव आयुक्तों की टिप्पणियों से उठा पारदर्शिता पर सवाल मोहन मरकाम ने कहा कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की टिप्पणियों से यह साफ हो गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद और दायित्वों का निष्पक्ष रूप से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। आयोग के भीतर इन दो आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार किया जाना और 10 महीनों में 14 बार लिखित आपत्तियों को नजरअंदाज करना इस बात का सबूत है कि मुख्य चुनाव आयुक्त अपनी मनमानी चला रहे हैं। यह तथ्य आयोग के रिकॉर्ड में दर्ज है जो बहुमत के आधार पर काम करने वाली लोकतांत्रिक संस्था की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान लगाता है। वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान और देशव्यापी विरोध|
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत समेत देश के विभिन्न राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर लगभग 13,000 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से चुपचाप काट दिए जाने के मामले सामने आए हैं। इसके खिलाफ देश के कई जिलों में सैकड़ों लोगों ने आत्महत्या जैसी चरम स्थितियां झेली हैं। इसे लेकर जनता में भारी गुस्सा है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने अब वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ का बड़ा नारा देते हुए सड़क से लेकर संसद तक और जिला मुख्यालयों से लेकर मीडिया के मंचों तक आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर अब छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल और असम में जाकर प्रेसवार्ता और रैलियों के माध्यम से जनता के बीच इस सच को उजागर कर रहे हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान से इस आंदोलन को और तेज किया जा रहा है। 2014 के बाद से चुनावी संस्थाओं पर एम्पायर फिक्सिंग का संदेह| उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार सत्ता को अपने पक्ष में बनाए रखने के लिए पूरी चुनावी मशीनरी को हाईजैक कर लिया गया है। पार्टी का तर्क है कि जिस तरह से मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के पैनल से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटा कर प्रधानमंत्री व गृह मंत्री ने खुद अपने पसंदीदा लोगों को इस पद पर बैठाया। उसी का नतीजा है कि लोकतंत्र विरोधी और अलोकतांत्रिक कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है। फॉर्म 6 में गैर-कानूनी बदलाव और फॉर्म 7 का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग कर गैर-भाजपा मतदाताओं के नाम छांट-छांटकर हटाए गए हैं। निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई| कांग्रेस ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच हो, दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, वोटर लिस्ट से हटाए गए सभी 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम फौरन बहाल किए जाएं ताकि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के मताधिकार की रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि लोकतंत्र को बचाने के लिए यह लड़ाई अंतिम दौर तक लड़नी पड़ी तो कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटेगी।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन की तैयारी तेज, कांग्रेस पर्यवेक्षक डॉ. शिवकुमार डहरिया पहुंचे धनबाद ,मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना.......
.
#
खड़गे के बयान के खिलाफ धनबाद में भाजपा का प्रदर्शन, सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में पुतला दहन
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!
#
सुदेश महतो की हुंकार, युवराज शाहदेव सैकड़ों समर्थकों संग आजसू में शामिल...
#
उद्घाटन के 7 साल बाद भी चालू नहीं हुआ विद्युत शवदाह गृह, खंडहर में तब्दील हुई सरकारी योजना..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने रघु-बंटी पर लगाया आरोप; दो हिरासत में......
#
जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस ने 3 लोगों को कुचला; बच्ची की मौत, 2 गंभीर
#
जनकपुर से निकली राष्ट्रीय साइकिल यात्रा पहुंची मुंगेर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, लोगों ने किया भव्य स्वागत.....
#
न्यू कैंपस में भोजपुर जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित......
#
डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन पर किया जनसंवाद, यात्रियों से लिए सुझाव ,टाटानगर-हल्दीपोखर के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन