Date: 27/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर भागे अपराधी, पुलिस ने 3 को पकड़ा!

10/27/2026 11:06:45 AM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Latehar : लातेहार चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी स्थित राज फ्यूल पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दीपक लोहरा (हुटाप, चंदवा), पीयूष उरांव (चेतर, चंदवा) और जितेंद्र यादव (आन, चंदवा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पिछले शुक्रवार की देर शाम पेट्रोल पंप पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की थी। घटना के बाद चंदवा थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता पूर्व की कई घटनाओं में भी रही है। पेट्रोल पंप पर गोलीबारी करने का उद्देश्य इलाके में दहशत फैलाकर चिमनी ईंट-भट्ठों और सरकारी योजनाओं से लेवी वसूलना था। उन्होंने बताया कि इस कांड में दो अन्य अपराधी भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

कोयलांचल लाइव डेस्क