Date: 16/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सज-धजकर तैयार हुए छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती
11/15/2026 12:35:55 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों के सभी छठ घाट सज-धज कर तैयार हो चुके हैं। आज छठ व्रती और श्रद्धालु सूर्य देव को पहला अर्घ्य देंगे। लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर आज जमशेदपुर के मानगो स्वर्णरेखा नदी घाट,जिलिंग गोड़ा छठ घाट, नरवा डैम,हल्दीपोखर समेत शहर के तमाम प्रमुख छठ घाटों की सफाई पूरी हो चुकी है। घाटों को, रंग-बिरंगी लाइट और तमाम प्रकार की सजावट से सजाया जा चुका है। लोगों ने मिलकर कई घाटों की साफ-सफाई करवाई है। नदी तालाब किनारे गंदगी हटाई गई है, पानी साफ किया गया है और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित जगह बनाई गई है। टावर लाइट की पूरी व्यवस्था कर दी गई है ताकि शाम और सुबह के अर्घ्य के समय कोई दिक्कत न हो। सड़कों की भी सफाई पूरी कर ली गई है और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है। हल्दीपोखर,जिलिंग गोड़ा और नरवा डैम घाट पर भी सज-धज का नजारा देखने लायक है। हल्दीपोखर समेत अन्य छोटे-बड़े घाटों पर भी स्थानीय लोगों ने अपनी पूरी लगन से तैयारी की है। आज संध्या काल में पहला अर्घ्य चढ़ाया जाएगा। व्रती पूरे विधि-विधान से सूर्य देव को अर्घ्य देंगे। शहर भर में भक्ति का माहौल छाया हुआ है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सभी जरूरी इंतजाम कर दिए हैं ताकि छठ महापर्व सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट|
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अरगाघाट पर आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य की उपासना को उमड़े श्रद्धालु..
#
मजहब की दीवारें टूटीं, छठव्रतियों की सेवा में आगे आया मुस्लिम समाज..
#
सिर पर दउरा और मन में आस्था, बबुआ घाट पर उमड़ा छठव्रतियों का हुजूम..
#
छठव्रतियों का इंतजार खत्म, सज-धजकर तैयार हुआ गोमो का विशुनपुर घाट
#
दौड़ा धनबाद, गूंजा स्वच्छता का संदेश! 35 लाख लोगों से जुड़ने की अपील
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
कुल्हाड़ी से मारकर की पत्नी की हत्या, गांव में सनसनी!
#
दशहरा का मेला घूमकर लौट रहे युवक पर हुई फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल,जाँच में जुटी पुलिस
#
दो गाँव के लोगों के बीच हुई जमकर मारपीट, दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम...
#
डुमरा राजबाड़ी में पुरानी परंपरा के साथ आज दुर्गा मां शारदे को डोली में राज परिवार नेतलाब से परंपरा के साथ ढोल नगाड़े के लाया गया...