Date: 18/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सात समंदर पार से बोधगया पहुंचे बुद्ध अनुयायी, चीवरदान समारोह में निभाई धार्मिक परंपरा
11/17/2026 12:19:09 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया
: गया के विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परंपरा और आस्था की अनूठी झलक देखने को मिली। थाईलैंड से आए 200 से अधिक बौद्ध श्रद्धालुओं ने कठिन चीवरदान समारोह में शामिल होकर भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की। इस दौरान पारंपरिक परिधानों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे कठिन चीवर रखकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। दरअसल, वट थाई बौद्ध मठ की ओर से कठिन चीवरदान समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में थाईलैंड से आए 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में महाबोधि मंदिर पहुंचे और भगवान बुद्ध की पवित्र ज्ञानस्थली बोधिवृक्ष के नीचे चीवर अर्पित कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की। आपको बता दें कि बौद्ध धर्म में वर्षावास की समाप्ति के बाद कठिन चीवरदान समारोह का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। वर्षावास के दौरान बौद्ध भिक्षु एक ही स्थान पर रहकर साधना और धर्म का अध्ययन करते हैं। इसके समाप्त होने के बाद विभिन्न बौद्ध मंदिरों और मठों की ओर से चीवरदान समारोह आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु बौद्ध भिक्षुओं को चीवर यानी वस्त्र दान करते हैं। साथ ही उनके लिए भोजन की भी व्यवस्था की जाती है। महाबोधि मंदिर में आयोजित इस समारोह ने एक बार फिर गयाजी की अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पहचान और थाईलैंड के साथ उसके गहरे धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को प्रदर्शित किया।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कोयले की धरती पर कला का नया रंग, ‘कैनवास ऑफ धनबाद’ से खदानों की जिंदगी को कैनवास पर उतारेंगे युवा कलाकार
#
हिंदी साहित्यकार और युवा कवि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नीलोत्पल ने अपने जन्म भूमि पर किया पांचवे पुस्तक का विमोचन
#
स्कूली ऑटो बना आग का गोला, बाल बाल बचे बच्चे.....
#
बिजली की तार के तार की चपेट में आने से बंदर की मौत, घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा युवक, रास्ते में तोड़ा दम
#
चालकों की 10 सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतरा ड्राइवर एसोसिएशन, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
बर्मामाइंस में देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया आरोपी...
#
रोजगार मेले में युवाओं को मिला अवसर, 55 को मिली नौकरी
#
मुंगेर में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा...
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव