Date: 18/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिजली की तार के तार की चपेट में आने से बंदर की मौत, घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा युवक, रास्ते में तोड़ा दम

11/18/2026 12:40:13 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Arra : भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई। घटना के बाद बंदर को बचाने के लिए दरियापुर निवासी संजय पासवान के पुत्र लालू पासवान ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए घायल बंदर को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बंदर ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि बारा बसंतपुर गांव में बंदर बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद दरियापुर निवासी लालू पासवान उसे बचाने के प्रयास में जुट गए और बिना देर किए इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद बंदर की जान नहीं बचाई जा सकी । बंदर की मौत से लालू पासवान काफी दुखी हैं। उन्होंने बताया कि मृत बंदर का अंतिम संस्कार महुली गंगा घाट पर किया जाएगा। लालू पासवान पेशे से पेंटर हैं। एक बेजुबान जीव की जान बचाने के लिए उनकी ओर से किया गया यह प्रयास लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट |