Date: 18/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कोयले की धरती पर कला का नया रंग, ‘कैनवास ऑफ धनबाद’ से खदानों की जिंदगी को कैनवास पर उतारेंगे युवा कलाकार
11/18/2026 1:01:02 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद
: कोयले की धरती धनबाद की पहचान अब कला के कैनवास पर भी नजर आएगी। झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित फ्लैश आर्ट अभियान ‘कैनवास ऑफ धनबाद’ के तहत युवा कलाकारों के लिए एक खास पहल की जा रही है। इसके अंतर्गत 18 नवंबर को ‘एक्सपोजर विजिट: लाइफ अराउंड माइंस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवा कलाकार खनन क्षेत्रों और वहां के आसपास की जिंदगी को करीब से देखेंगे और अपने अनुभवों को कला के जरिए कैनवास पर उकेरेंगे। धनबाद सिर्फ कोयला खदानों के लिए ही नहीं, बल्कि यहां की संघर्षपूर्ण जिंदगी, मेहनतकश लोगों और खनन क्षेत्रों से जुड़ी सामाजिक परिस्थितियों के लिए भी जाना जाता है। इसी वास्तविकता से युवा कलाकारों को रूबरू कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने ‘कैनवास ऑफ धनबाद’ अभियान के तहत इस विशेष एक्सपोजर विजिट की पहल की है। 18 नवंबर 2026 यानी आज बुधवार की सुबह 9:30 बजे समाहरणालय परिसर से कलाकारों का दल निर्धारित स्थलों के भ्रमण के रवाना हुआ। इस दौरान उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने हरी झंडी दिखाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ शुभारंभ किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य युवा कलाकारों को खनन क्षेत्रों की वास्तविक जिंदगी, वहां के परिवेश और सामाजिक परिस्थितियों को करीब से समझने का अवसर देना है, ताकि उनके अनुभव कला के माध्यम से सामने आ सकें। ‘कैनवास ऑफ धनबाद’ के जरिए जिला प्रशासन कोयलांचल की पहचान, चुनौतियों और जीवन की कहानियों को कला के रंगों में ढालने की एक नई कोशिश कर रहा है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हिंदी साहित्यकार और युवा कवि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नीलोत्पल ने अपने जन्म भूमि पर किया पांचवे पुस्तक का विमोचन
#
स्कूली ऑटो बना आग का गोला, बाल बाल बचे बच्चे.....
#
बिजली की तार के तार की चपेट में आने से बंदर की मौत, घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा युवक, रास्ते में तोड़ा दम
#
चालकों की 10 सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतरा ड्राइवर एसोसिएशन, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
#
टोल प्लाजा के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
बर्मामाइंस में देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया आरोपी...
#
रोजगार मेले में युवाओं को मिला अवसर, 55 को मिली नौकरी
#
मुंगेर में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा...
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव