Date: 18/11/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 स्कूली ऑटो बना आग का गोला, बाल बाल बचे बच्चे.....
 

11/18/2026 12:40:13 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर  : आदित्यपुर में बच्चों को स्कूल ले जा रहे एक ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई। चलते ऑटो से आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आदित्यपुर की यह घटना उस वक्त हुई जब ऑटो बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान अचानक ऑटो में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऑटो से धुएं का गुबार उठने लगा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी इस घटना ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट |