Date: 18/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महापर्व संपन्न होते ही शुरू हुआ वापसी का सफर, स्टेशनों पर उमड़ी भीड़
11/17/2026 12:19:09 PM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: लोक आस्था के महापर्व छठ की समाप्ति के बाद मंगलवार से श्रद्धालुओं की वापसी का सिलसिला तेजी से शुरू हो चुका है। दिल्ली और अन्य महानगरों की ओर जाने वाले गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बड़ी भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रियों को सुरक्षित उनके मंजिल तक पहुंचाने के लिए रेलवे और सुरक्षा बलों ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। आरपीएफ, जीआरपी और कमर्शियल विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ लगातार मुस्तैद रहकर भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हैं। स्टेशनों पर उमड़ रही भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे से जुड़ी सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष इंतजाम किए हैं। महाबोधि एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में जेनरल बागी में रेल यात्रियों को बिठाया गया। जिन्हें सीट मिली वे अपने अपने सीट पर बैठ गए और जिन्हें नहीं मिली वे खड़ा खड़ा ही सफर करने के ट्रेन में सवार हो गए। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बनारसी दास ने बताया कि यात्रियों को धक्कामुक्की से बचाने के लिए प्लेटफॉर्म पर कतारें लगवाई जा रही हैं। कतारबद्ध तरीके से एक-एक कर यात्रियों को सुरक्षित जनरल और रिजर्व्ड कोचों में बैठाया जा रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा सभी प्रमुख बिंदुओं (प्रेशर पॉइंट्स) और विशेषकर संकरे सीढ़ियों पर जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। महाबोधि एक्सप्रेस और पटना रूट पर विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। स्थिति पर कड़ी नजर रखने के लिए प्लेटफॉर्म्स और ट्रेनों की आवाजाही पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भीड़ के रुझान को देखते हुए जरूरत के अनुसार आगे भी और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान संयम बनाए रखें व सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या असुविधा महसूस होने पर तुरंत नजदीकी सुरक्षाकर्मी या रेलवे मदद काउंटर को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कोयले की धरती पर कला का नया रंग, ‘कैनवास ऑफ धनबाद’ से खदानों की जिंदगी को कैनवास पर उतारेंगे युवा कलाकार
#
हिंदी साहित्यकार और युवा कवि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नीलोत्पल ने अपने जन्म भूमि पर किया पांचवे पुस्तक का विमोचन
#
स्कूली ऑटो बना आग का गोला, बाल बाल बचे बच्चे.....
#
बिजली की तार के तार की चपेट में आने से बंदर की मौत, घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा युवक, रास्ते में तोड़ा दम
#
चालकों की 10 सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतरा ड्राइवर एसोसिएशन, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
बर्मामाइंस में देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया आरोपी...
#
रोजगार मेले में युवाओं को मिला अवसर, 55 को मिली नौकरी
#
मुंगेर में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा...
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव