Date: 18/11/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
टोल प्लाजा के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार
11/17/2026 12:19:09 PM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर
: जमशेगपुर स्थित गालूडीह पुटरू टोल प्लाजा के पास एनएच-18 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर दौड़ती एक कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में आग लगते ही सवार लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते सभी लोग गाड़ी से बाहर निकल आए और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार गालूडीह पुटरू टोल प्लाजा के पास अचानक एक कार से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार जलकर खाक हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि इस घटना में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर वाहनों में आग लगने की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
ज
मशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कोयले की धरती पर कला का नया रंग, ‘कैनवास ऑफ धनबाद’ से खदानों की जिंदगी को कैनवास पर उतारेंगे युवा कलाकार
#
हिंदी साहित्यकार और युवा कवि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नीलोत्पल ने अपने जन्म भूमि पर किया पांचवे पुस्तक का विमोचन
#
स्कूली ऑटो बना आग का गोला, बाल बाल बचे बच्चे.....
#
बिजली की तार के तार की चपेट में आने से बंदर की मौत, घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा युवक, रास्ते में तोड़ा दम
#
चालकों की 10 सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतरा ड्राइवर एसोसिएशन, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
बर्मामाइंस में देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया आरोपी...
#
रोजगार मेले में युवाओं को मिला अवसर, 55 को मिली नौकरी
#
मुंगेर में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा...
#
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव