Date: 23/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा....
9/30/2026 6:54:09 PM IST
88
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: सेवा संकल्प अभियान' के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फतेहपुर में "मेरे सपनों का भारत" विषय पर एक दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व कार्यक्रम प्रभारी सह मंडल महामंत्री निवारण मंडल एवं मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू मोदी जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 7 (सक्सेना 'A') के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से देश के प्रति अपने सपनों को रंगों में उकेरा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन करने के लिए एक विशेष चयन समिति का गठन किया गया था। इस समिति में फतेहपुर मंडल अध्यक्ष श्री संजय मंडल, भाजपा नाला विधानसभा के युवा नेता श्री मनोज गोस्वामी, मंडल प्रतिनिधि श्रीमती शोभा कुमारी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू मोदी एवं मंडल महामंत्री श्री निवारण मंडल शामिल थे। सभी ने सर्वसम्मति से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया। विजेताओं में प्रथम स्थान: सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि द्वारा बच्चों के मनोरंजन और उत्साहवर्धन के लिए मंडल उपाध्यक्ष नीतू मोदी द्वारा सभी बच्चों के बीच विशेष सामग्री/उपहार का वितरण किया गया।
द्वितीय स्थान: द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को मंडल प्रतिनिधि श्रीमती शोभा कुमारी ने पुरस्कृत किया।
तृतीय स्थान: तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को मंडल महामंत्री निवारण मंडल जी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण के उपरांत फतेहपुर मंडल अध्यक्ष संजय मंडल ने विद्यालय परिवार और उपस्थित गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया, जिसके साथ ही कार्यक्रम की कार्यवाही का विधिवत समापन हुआ।
इस सेवा और रचनात्मक कार्य की विद्यालय के प्रधान शिक्षक (प्रधानाचार्य) सहित समस्त सहयोगी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भूरि-भूरि प्रशंसा की और इस अभियान की सराहना करते हुए अतिथियों का आभार जताया।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस प्रशासन ने बच्चों और लोगों के बीच बाटा खुशियां
#
बांस से बन रहा मां काली का अनोखा दरबार, मुरली बगीचा में दिखेगा भव्य नजारा
#
कबूतरों के इश्क में जिंदगी गुजार दी, सालाना लाखों खर्च फिर भी नहीं कम हुआ शौक; गया के ‘पीजन मैन’ अनवर रिजवान की अनोखी कहानी
#
बबुरा गंगा नदी में मछुआरे के जाल में फंसा विशालकाय घड़ियाल, नजारा देख लोग हैरान
#
Akka Review: महिलाओं के साम्राज्य की जंग में कीर्ति-राधिका का जलवा, कैसी है नेटफ्लिक्स की पीरियड क्राइम ड्रामा...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हाता-पोटका में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन करने वाले कई ट्रकों पर लगाया जुर्माना......
#
स्मृति दिवस के पावन अवसर पर पुलिस केंद्र में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया।
#
ASI संतोष कुमार सिंह हत्याकांड: 8 दोषियों को आजीवन कारावास दिलाने वाले पुलिसकर्मी और लोक अभियोजक सम्मानित....
#
पारसनाथ स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, नौ बोतल विदेशी शराब बरामद..
...
#
दुर्गा पूजा में सुरक्षा के लिए पुलिस का फाइनल फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर....