Date: 28/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पत्रकार की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, भाजपा युवा मोर्चा ने डीसी कार्यालय घेरा...

11/28/2026 1:25:48 PM IST

4
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी क़ो लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।  झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के आह्वान पर राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है वहीं जमशेदपुर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और नारेबाजी के साथ धरना दिया।। भाजपा युवा मोर्चा के  नेताओं ने कहा की पत्रकार अभिषेक भारती की तत्काल रिहाई, निष्पक्ष जांच और पत्रकारों के खिलाफ हो रही कार्रवाई रोकने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा की  सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ नाबालिग लड़की द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न (पॉक्सो) के आरोपों की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती क़ो सिमडेगा पुलिस ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके से गिरफ्तार किया हैं जिसका हमलोग कड़ी निंदा करते हुए तत्काल रिहाई की मांग करते हैं।...जिन बिधायक पर गंभीर आरोप लगा हैं वह बाहर घूम रहें हैं।
 
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट