Date: 28/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लोजपा के स्थापना दिवस को लेकर उत्साह, जहानाबाद से सैकड़ों कार्यकर्ता पटना रवाना!

11/28/2026 1:25:48 PM IST

4
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : जहानाबाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को जहानाबाद से सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए। पटना में आयोजित इस विशेष समारोह में प्रदेश भर से पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस संबंध में लोजपा नेता सह विधानसभा प्रभारी हेमंत शरण ने बताया कि पार्टी का स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 28 नवंबर को मनाया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी पटना में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए जहानाबाद जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ पटना जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी। हेमंत शरण ने कहा कि जहानाबाद से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी पार्टी के प्रति उनके समर्पण और संगठन की मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में स्थापना दिवस समारोह को लेकर खासा उत्साह है। पटना रवाना होने के दौरान भी कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह देखने को मिला इस मोके पर यूवा नेता शशांक शर्मा यूवा जिलाध्यक्ष पिंटु कुशवाहा जहानाबाद प्रखंड अध्यक्ष कंचन शर्मा रतनी प्रखंड अध्यक्ष रुद्रेश शर्मा घोषी प्रखंड अध्यक्ष संतोष शर्मा जिला सचिव पवन कुमार जिला महासचिव अनील पासवान जिला सचिव नवल पासवान सहित सैंकड़ो पदाधिकारी के साथ रवाना हुए 
 
 

जहानाबाद से कोयलांचल लाइव केलिए पंकज कुमार की रिपोर्ट