Ara : बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में भारी राजनीतिक जुटान देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर पहुंचे। इस दौरान पूरे शाहाबाद प्रक्षेत्र के भाजपा और एनडीए के सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वीर कुंवर सिंह स्टेडियम से पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन के जरिए भाजपा ने विपक्ष पर राजनीतिक हमला बोलने के साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं और मतदाता सूची के मुद्दे को लेकर अपना पक्ष जनता के बीच रखने की कोशिश की।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़