Date: 28/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

DMFT फंड से एक करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास, बाल सुधार गृह और कुम्हारपट्टी स्कूल की बदलेगी तस्वीर!

11/28/2026 1:25:48 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद में DMFT फंड से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में शनिवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने करीब एक करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं का सीधा लाभ बाल सुधार गृह में रहने वाले बच्चों और कुम्हारपट्टी प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगा। एक ओर बाल सुधार गृह परिसर की सूरत बदलेगी, तो दूसरी ओर जर्जर भवन की समस्या से जूझ रहे प्राथमिक विद्यालय को नया भवन मिलने जा रहा है। पहली योजना के तहत बाल सुधार गृह परिसर में विकास और अतिरिक्त निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसमें पार्क, शेड और भवन निर्माण के साथ स्कूल के जर्जर भवनों की मरम्मत भी शामिल है। विधायक राज सिन्हा ने फीता काटकर योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि DMFT फंड से बाल सुधार गृह में रहने वाले बच्चों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी योजना मनईटांड़ के कुम्हारपट्टी प्राथमिक विद्यालय से जुड़ी है। यहां करीब 44 लाख रुपये की लागत से नए विद्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य को पांच महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि DMFT फंड के माध्यम से शिक्षा और सामाजिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। दोनों योजनाओं के पूरा होने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक और बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी।
 

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क