Date: 28/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डीसी के आदेश की उड़ रही धज्जियां, टास्क फोर्स की बैठक के बाद भी बालू माफियाओं का अवैध कारोबार जारी!

11/28/2026 1:25:48 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dumka : दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से औचक छापेमारी करने तथा पत्थर, बालू एवं कोयला के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलग्न व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही चेकनाका पर नियमित जांच अभियान चलाने, खनन क्षेत्रों एवं खनिज परिवहन वाले मार्गों पर सतत निगरानी रखने तथा अनियमितता पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन पर पूरी तरह रोक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त वाहनों को पकड़कर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ नियमित जांच एवं छापेमारी अभियान चलाकर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया बावजूद इसके अभी अभी यह तस्वीर आई है कि रानेश्वर थाना क्षेत्र के दिगुली और बेनियाग्राम नदी घाट से बड़ी संख्या में ट्रक पर अवैध ट्रैक से बालू लोड कर परिवहन किया जा रहा है|
यह प्रशासन के आदेश की अवहेलना करने वाले माफिया किसी भी आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं । प्रशासनिक आदेश के बाद भी बालू का अवैध धंधा दुमका में जोरों पर चल रहा है । सवाल यह है कि बैठक करके डीसी ने अपने अधिकारियों को आदेश दिया तो इसका पालन क्यों नहीं किया जा रहा है ।क्या  माफिया बेखौफ हो गए हैं ।यह कल का स्क्रिप्ट है कल ही बैठक हुआ था और कल ही बालू अवैध घाट से बड़ी संख्या में लोड हुआ और रोजाना हो रहा है इसको इसी एंगल से चलाना है कि दुमका में प्रशासन के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं बालू माफिया डीसी आखिर किसको देते हैं आदेश और क्यों आदेश का नहीं होता है पालन और ना ही कारवाई
 

दुमका से कोयलांचल लाइव के लिए विजय तिवारी की रिपोर्ट