Date: 27/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 कार के चपेट में आने से एक की मौत, कई घायल 

19-10-2022

7439
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आसनसोल: नियामतपुर में इनोवा कार के चपेट में आने से एक व्यक्ति मौत घटना स्थल पर ही हो गई साथ ही कई लोग इससे घायल हो गए । घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड जाम कर वाहनों की आवाजाही को बाधित कर दिया गया है। जिससे लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। साथ ही वाहन पकड़ कर कार्रवाई करने की मांग और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। घंटो तक जीटी रोड पर आवागमन बाधित रहा पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम हटाया गया। मृत व्यक्ति की पहचान अकबर अली के रूप में हुई है जो हुसैन नगर निवासी बताया जा रहा है। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए आसनसोल से विक्की की रिपोर्ट