Date: 21/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आकांक्षा दुबे मौत मामला : रात 2 बजे क्या हुआ था उस कमरे में - जानिए पूरी रिपोर्ट ...
27-03-2023
7523
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited by Sanjana Singh
वाराणसी :
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की आत्महत्या की खबर जैसे ही आई जंगल के आग की तरह धीरे-धीरे मनोरंजन के जगत में फैलती चली गई। यह आग सिर्फ फैला ही नहीं बल्कि मनोरंजन जगत को हिला कर रख दिया। मौत के बाद आकांक्षा दुबे के होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे से कुछ अहम् जानकारी भी सामने आई है। मौत से पहले का दिवंगत एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आकांक्षा को फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा दुबे सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल में ठहरी थीं. बीते शनिवार की रात आकांक्षा किसी बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर कैब से होटल से निकली थीं. इसके बाद रात के करीब 1 बजकर 55 मिनट यानि लगभग 2 बजे, एक युवक आकांक्षा को उनके कमरे में छोड़ने आया. सीसीटीवी में कैद घटना में देखा गया कि युवक लगभग 17 मिनट तक आकांक्षा दुबे के कमरे में ठहरा था. यानी ये युवक ही वो आखिरी शख्स था जो आकांक्षा से मिला था. इधर आकांक्षा दुबे की मौत के बाद काजल राघवानी ने अपने सोशल साइट पर एक पोस्ट शेयर करते हुआ कहा की 'तुम्हारा डर सही साबित हुआ'। इधर यूपी पुलिस उस युवक के तलाश में जुट गई है जो अंतिम समय आकांक्षा को छोड़ने आया था।
वही दूसरी ओर होटल के मैनेजर रीतेश कुमार मेहता का कहना है कि आकांक्षा जब पार्टी से लौटकर वापस अपने कमरे की ओर जा रही थीं, तब वे कुछ होश में नहीं थीं. मैनेजर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस लड़खड़ाते हुए अपने रूम में वापस लौटी थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह जब अदाकारा सेट पर नहीं पहुंची तो नाटीइमली क्षेत्र में जारी शूटिंग के लिए फिल्म के निर्देशक विकास श्रीवास्तव ने आकांक्षा के मेकअप मैन राहुल को कॉल कर उन्हें तैयार करने के लिए कहा था. इसपर राहुल ने आकांक्षा को कई कॉल किए लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला. तब फिल्म निर्देशक की ओर से होटल स्टाफ को कॉल की गई. स्टाफ ने आकांक्षा के कमरे के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया. हालांकि, यहां से भी कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद मैकअप मैन राहुल और होटल स्टॉफ ने मास्टर-की के सहारे आकांक्षा के कमरे का दरवाजा खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आकांक्षा दुबे होटल के बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले में दुपट्टे का फंदा था. पुलिस फिल्म निर्देशक, मैकअप मैन, मैनेजर के बयान और सीसीटीवी के आधार पर आगे की छानबीन में जुट गई है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कुमारधुबी स्टेशन पर शुरू हुई दो पालियों में टिकट आरक्षण सुविधा, यात्रियों में खुशी,सांसद ढुलू महतो की पहल पर मिली मंजूरी.....
#
नियुक्त कर्मियों को हटाने पर हाईकोर्ट की रोक, JPSC-फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्ति रद्द करने का आदेश थमा
#
मुंगेर में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था का असर, 16 दिनों में सिर्फ 5 दस्तावेजों का निबंधन
#
पाथरडीह न्यू वाशरी निर्माण स्थल पर वेल्डिंग मशीन फटी, तीन मजदूर झुलसे, सुरक्षा मानकों को लेकर आरके कंस्ट्रक्शन पर उठे सवाल ?
#
भूतही नदी पर बनी पुलिया तीसरी बार बह गई पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा,साइकिल सवार ग्रामीण भी ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घर तोड़े जाने के नोटिस से भड़का आक्रोश, लोगों ने पूर्व मंत्री और मेयर की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार
#
बाबन बीघा जंगल में मिला एक युवक का जला शव ,जाँच में जुटी पुलिस
#
जेपीएससी-जेएसएससी मामले में CBI जांच की मांग पर बाबूलाल मरांडी का हमला
#
बिहार में झारखण्ड के युवक की हुई हत्या, ईंट भट्ठा परिसर से मिला शव
#
JSSC CGL रद्द होने के विरोध में प्रोजेक्ट भवन में हंगामा