Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कलयुगी गर्लफ्रेंड ने छोड़ा बॉय फ्रेंड का हाथ, बॉय फ्रेंड के पिता के साथ हुई फरार
26-04-2023
7527
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
कानपुर:
एक शख्स की गर्लफ्रेंड को उसके पिता से ही प्यार हो गया और वो फरार (Girlfriend absconded) हो गई। ये हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर में सामने आया है, जहां एक शख्स की प्रेमिका को प्रेमी के पिता से प्यार हो जाता है और वह उसके साथ फरार हो जाती है।
ब्वॉयफ्रेंड के पिता के साथ गर्लफ्रेंड फरार
ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी इलाके का है, जहां कमलेश अपने 20 साल के बेटे के साथ औरैया से कानपुर काम की तलाश में आया था। कमलेश का बेटा कानपुर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। काम के दौरान ही उसे 20 साल की लड़की (Girlfriend absconded) से प्रेम हो गया। फिर दोनों का मिलना-जुलना शुरू हुआ।
ऐसे प्यार चढ़ा परवान
बताया जाता है कि मिलने-जुलने के क्रम में लड़की अक्सर प्रेमी के घर आया-जाया करती थी। इस दौरान अगर प्रेमी घर पर नहीं मिलता तो अक्सर उसकी बातें लवर के पिता कमलेश से होती थी। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई। फिर क्या था, दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि कमलेश और उसके बेटे की गर्लफ्रेंड एकदिन मौका पाकर फरार (Girlfriend absconded) हो गये।
घरवालों को नहीं हुआ शक
कमलेश और उसके बेटे की गर्लफ्रेंड के फरार (Girlfriend absconded) होने पर लड़की के घरवालों को कोई शक नहीं हुआ क्योंकि कमलेश का बेटा घर पर ही था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने किडनैपिंग का केस दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग रहा था कि आखिर कमलेश के बेटे की गर्लफ्रेंड कहां गई।
कमलेश के बेटे ने बताया...
बाद में जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की का कमलेश के बेटे से अक्सर मिलना-जुलना था। इसके बाद पुलिस ने कमलेश के बेटे से सख्ती से पूछताछ की तो बेटे ने बताया कि मेरी गर्लफ्रेंड मेरे पिता के साथ फरार हो गई है। उसे सब पता था लेकिन लोकलाज की वजह से कुछ बोल नहीं पा रहा था। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की तो पता चला कि कमलेश लड़की के साथ दिल्ली में रहता है और एक फैक्ट्री में काम करता है।
लड़की बोली - रहूंगी इनके साथ
इसके बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। इसके बाद कमलेश को चकेरी थाना लाया गया और फिर लड़की का मेडिकल कराया गया, बयान दर्ज हुए। इस पूरे मामले पर थानेदार का कहना है कि लड़की कमलेश के साथ ही रहना चाहती है। दोनों बालिग हैं लिहाजा दोनों के बयान के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बकरी के कथित तौर पर पाड़ा को जन्म देने की खबर के बाद इलाके में कौतूहल का माहौल,अनोखी घटना बना चर्चा का विषय .....
#
कलयुगी बेटे की करतूत, 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल,फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी....
#
उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति की बैठक, छात्रवृत्ति पर बड़ा फैसला, 67 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति.....
#
श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
#
मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोईलवर अस्पताल में बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज, स्थिति चिंताजनक !
#
5 महीने की मानदेय की मांग पर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला होमगार्ड, वीडियो वायरल
#
कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण मे घटिया काम करने का लगाया आरोप ,मंत्री दीपिका पाण्डेय से शिकायत ....
#
इंजीनियर्स डे पर भारत रत्न एम. विश्वेश्वरैया को किया याद, सेवार्थ फाउंडेशन ने इंजीनियरों को किया सम्मानित.....
#
दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली,दुकान बंद कर घर लौट रहा था युवक