Date: 25/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

Breaking  news  : AC बस में लगी आग , 25 यात्रियों की जलकर हुई  मौत , मौके पर मची चीख-पुकार

01-07-2023 09:02:23 IST

7514
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
कोयलांचल  लाइव डेस्क: एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि AC बस में भीषण आग लगने के बाद 25 यात्रियों की जलकर मौत हो गई है। इस घटना में कई मुसाफिर बुरी तरह से झुलस गये हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
 
यह हादसा महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुआ है, जहां शुक्रवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 25 यात्रियों की जलकर मौत हो गई।  
घटना  के  बारे  मे  बताया जा रहा है कि बस नागपुर से मुंबई जा रही थी, तभी सिंदखेड़ में राजा शहर के पास सिटी लिंक ट्रेवल्स हादसे की शिकार हो गई। फिलहाल बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
 
 प्रशासन के मुताबिक हादसा  का  कारण बस का टायर फटने से हुआ है, जिसके बाद बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और फिर एक खंभे से जा टकरायी। फिर वह एक डिवाइडर से जा भिड़ी, जिसके बाद तुरंत आग लग गई। लोगों को बस से निकलने का मौका भी नहीं मिला। किसी तरह से कुछ लोगों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचायी।
 
कोयलांचल  लाइव  डेस्क  


सम्बंधित खबरें

# कतरास में भू-धंसान के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, BCCL के रवैये के विरोध में बाजार बंद; चरणबद्ध आंदोलन का आगाज .....
# मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत, CM हेमंत सोरेन बोले- हृदयविदारक खबर से मन व्यथित
# सड़क हादसे में  ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का हुआ निधन 
# हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल, घर लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर हाथियों के झुंड ने किया हमला, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम....
# औरंगाबाद सिंघना गांव में कर्म पूजा के अवशेष विसर्जन के दौरान डूबी चार युवतियां, एक की हुई मौत,दो घंटे बाद मिला शव....