Date: 03/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ज्ञानदीप बाल विकास विद्यामंदिर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ,खेलों के जरिए बच्चों में अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का प्रयास....
10/2/2026 6:53:37 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: नया सवेरा परिवार द्वारा संचालित ज्ञानदीप बाल विकास विद्यामन्दिर, दुहाटांड़ में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उनमें राष्ट्रीय चरित्र निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
ज्ञानदीप बाल विकास विद्यामन्दिर का प्रमुख उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से भावी पीढ़ी में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण करना, बच्चों में निहित मौलिक प्रतिभाओं एवं विशेषताओं को पहचानकर उन्हें विकसित करना तथा उनके कौशल का उपयोग देश के नव निर्माण में करना है। विद्यालय बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व, परिश्रम और सम्मानपूर्ण जीवन जीने के संस्कार विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
विद्यालय का संचालन नया सवेरा परिवार के द्वारा अभिभावकों एवं समाज के सहयोगात्मक सहभागिता से किया जाता है। संस्था द्वारा विद्यालय के लिए आत्मनिर्भर आर्थिक संरचना विकसित करने का प्रयास किया गया है, जिसका मूल उद्देश्य व्यवसाय नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा एवं समाज निर्माण है। यह पहल नया सवेरा परिवार के व्यापक सामाजिक उद्देश्यों के अनुरूप है।
इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय में बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रिले दौड़, आलू दौड़ एवं चम्मच दौड़ प्रमुख आकर्षण रहे। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। खेलों के माध्यम से बच्चों में शारीरिक स्फूर्ति के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन, एकाग्रता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं आपसी सहयोग की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में East and Convent Public School के निदेशक श्री योगेश कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल एवं शिक्षा के संतुलित विकास को बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी विद्यालय प्रबन्धन समिति के सदस्य समाज के गणमान्य प्रतिनिधि और बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के साथ सनी मंडल की युवा टीम ने विशेष योगदान दिया। उनके सहयोग से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन व्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
विद्यालय परिवार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को केवल खेल का अवसर ही नहीं देते, बल्कि उनके अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसे विकसित करने का भी माध्यम बनते हैं। भविष्य में भी ज्ञानदीप बाल विकास विद्यामन्दिर द्वारा बच्चो के मानसिक, सामाजिक एवं नैतिक विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियों को निरंतर आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गांधी जयंती पर छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान,अपर्णा पब्लिक स्कूल में सत्य अहिंसा और स्वच्छता के आदर्श अपनाने का लिया संकल्प....
#
रामकृष्ण मिशन आश्रम के आचार्यों ने विद्यार्थियों को ‘Rebuild India Competition’ के लिए किया प्रेरित!, विद्यार्थियों को दिए सन्देश....
#
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जामताड़ा कॉलेज में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर जागरूकता अभियान....
#
सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा....
#
IIT-ISM धनबाद में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता, देशभक्ति गीतों से गूंजा जीजेएलटी हॉल; विजेता टीम हजारीबाग में करेगी प्रतिनिधित्व.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कर्म ज्योति ने नुक्कड़ नाटक और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से दिया पर्यावरण व शिक्षा का संदेश
#
फायरिंग, धमकी और दबाव... इंसाफ के लिए IG के पास पहुंची पीड़िता,IG ने कहा ...
#
मनुस्मृति पर गरमाई राजनीति ,कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक,भाजपा कार्यालय बना पुलिस छावनी,प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव समेत तीन गिरफ्तार !
#
पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, थानों और प्रमुख स्थलों की जांच
#
एंटी क्राइम चेकिंग में पकड़े गए में 20 वाहन, सिटी सेंटर और बैंक मोड़ में विशेष अभियान,ट्रैफ़िक डीएसपी ने संभाला मोर्चा