Date: 24/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, बोधगया में बनेंगी 12 टाउनशिप; उद्योगों के लिए 20 हजार मेगावाट बिजली का लक्ष्य।
10/24/2026 3:39:03 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को बोधगया स्थित वेलकम होटल बाय आईटीसी होटल्स में बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (BIMCGL) एवं बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेज़र समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गया-मगध क्षेत्र के विकास, औद्योगिक निवेश, रोजगार और आधुनिक शहरी सुविधाओं को लेकर सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अब औद्योगिक विकास के लिए तैयार है। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में उद्योगों के लिए लगभग 20 हजार मेगावाट बिजली की क्षमता विकसित करना है। इसके लिए सौर, पवन और हाइड्रोजन जैसी हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे करीब 13 हजार एकड़ जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, फरवरी में प्रस्तावित बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 तक उद्योगों के लिए लगभग 20 हजार एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। सम्राट चौधरी ने कहा कि उद्योग लगाने से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाएगा। निर्धारित 30 दिनों में प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर स्वतः मंजूरी की व्यवस्था लागू करने की योजना है। उन्होंने गया और बोधगया के बीच ऐतिहासिक मगध के नाम पर 12 टाउनशिप विकसित करने, सोन नदी से क्षेत्र को जोड़ने के लिए कॉरिडोर बनाने तथा पानी की उपलब्धता बेहतर करने की योजनाओं का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने गया-बोधगया को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने, बेहतर सड़क, अस्पताल, पर्यटन सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी बिहारियों और उद्योगपतियों से अपनी जन्मभूमि में निवेश करने की अपील की। समारोह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट ।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
स्वास्थ्य मंत्री ने किया आधुनिक डिजिटल क्लास रूम का शिलान्यास भाजपा को लिया आड़े हाथ
#
डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन पर किया जनसंवाद, यात्रियों से लिए सुझाव ,टाटानगर-हल्दीपोखर के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन
#
नशे के हॉटस्पॉट पर पुलिस की नजर, डीसी आलोक कुमार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश...
#
धनबाद जंक्शन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण, यात्रियों से फीडबैक लेकर सुधार के दिए निर्देश..
#
अखिलेश प्रसाद सिंह का आह्वान 25 अक्टूबर को श्रीबाबू की जयंती समारोह में जुटेगा बिहार...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
डांस दीवाने नृत्य महोत्सव’ में कलाकारों की प्रतिभा ने मोहा सबका मन, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा कन्वेंशन सेंटर......
#
फास्ट फूड ठेले पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की मौत से फैली सनसनी
#
पुलिस संस्मरण दिवस: जामताड़ा पुलिस केंद्र में शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
#
लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का हुआ अपराह्न,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रांची पुलिस ने सकुशल लाने की अपील ,कहा ...
#
हेमंत सोरेन पर योगेंद्र साव का बड़ा हमला नियुक्ति घोटाले में 500 करोड़ के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप,कहा ...