Date: 31/05/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पी रोड में असामाजिक तत्वों का उत्पात, सड़क किनारे खड़ी कार फूंकी

5/31/2026 11:39:50 AM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के पी रोड स्थित सड़क किनारे खड़ी एक कार में शनिवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। घटना की सूचना तुरंत बिष्टुपुर पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं दमकल विभाग की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंची, जिसके कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आग लगाने वालों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट