Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमीन विवाद में नहीं हुई सुनवाई, युवक ने खुद को लगाई आग,पुलिस के रवैये से लोग हैरान 
 

25-10-2023 14:42:17 IST

7598
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited by- Sanjana singh
उत्तर प्रदेश : बलरामपुर में जमीन विवाद को लेकर एक दलित ने थाने के सामने खुद को आग के हवाले कर लिया। उससे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना को लेकर परिवार वालो का आरोप है की पीड़ित कई बार शिकायत लेकर थाने पहुँच चूका है। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में अधिकारियो का कहना है की जांच के आदेश दे दिए गए है। जानकारी के अनुसार, यह घटना गोडड बुजुर्ग पुलिस थाने के सामने हुई। स्थानीय लोगो का कहना है की 35 वर्षीय राम बुझारत की पुलिस स्टेशन के पास कुछ जमीन थी इसका कोर्ट में मामला भी लंबित था। विवादित जमीन कर थाने का कुछ निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। इसको लेकर दुबहा गांव निवासी बुझारत ने विरोध किया। पुलिस का कहना है की बुझारत पुलिस स्टेशन पहुंचे और उसने खुद को आग लगा लिया। लोगो ने जैसे ही देखा तो हड़कंप मच गया। जैसे तैसे आग बुझाई गई और बुझारत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहा से उसे बहराइच रेफेर कर दिया गया है। वह भी हालत गंभीर होने से लखनऊ भेजा गया है। जहा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर इस घटना पर संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार सिंह ने कहा की मामले की मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश दे दिए गए है। उन्होंने कहा की विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कैसे और क्यों शुरू हुआ, इसकी जाँच की जाएगी और जाँच रिपोर्ट के अनुसार करवाई की जाएगी। 
 
कोयलांचल लाइव डेक 


सम्बंधित खबरें

# बकरी के कथित तौर पर पाड़ा को जन्म देने की खबर के बाद इलाके में कौतूहल का माहौल,अनोखी घटना बना चर्चा का विषय .....
# कलयुगी बेटे की करतूत, 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल,फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी....
 

#
उपायुक्त की अध्यक्षता में  समिति की बैठक, छात्रवृत्ति पर बड़ा फैसला, 67 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति.....

# श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
# मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....