Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हाथरस में 121 श्रद्धालु की मौत,पहुंचे सीएम योगी,31 घायलों को देख रो पड़े 

7/3/2024 12:32:06 PM IST

7503
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
उत्तर प्रदेश :यूपी के हाथरस में हुई एक भीषण घटना में 121 लोगों की जान चली गई। यह घटना तब हुई जब नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) के सत्संग के बाद उनका चरण रज लेने और दर्शन करने के लिए लोग आतुर हो गए। घटना पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने तुरंत संज्ञान ल‍िया और आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद हाथरस पहुंचे। सीएम ने यहां सर्किट हाउस में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। सीएम योगी अस्‍पताल में पहुंचकर घायलों को हालचाल ल‍िया।  सीएम योगी ने सोशल मीड‍िया एक्‍स पर तस्‍वीर शेयर करते हुए ल‍िखा, ''हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में घायल हुए लोगों से आज अस्पताल में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कुशल चिकित्सकों के नेतृत्व में सभी का समुचित उपचार शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है। इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों और उनके परिवार के साथ खड़ी है। सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति हो, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।''
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# बकरी के कथित तौर पर पाड़ा को जन्म देने की खबर के बाद इलाके में कौतूहल का माहौल,अनोखी घटना बना चर्चा का विषय .....
# कलयुगी बेटे की करतूत, 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल,फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी....
 

#
उपायुक्त की अध्यक्षता में  समिति की बैठक, छात्रवृत्ति पर बड़ा फैसला, 67 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के आवेदनों को मिली स्वीकृति.....

# श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......
# मधुबन वाशरी में काम से हटाए गए 110 मजदूरों को पुनः की गई बहाली, ग्रामीण अधिकार मंच ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी ....