Date: 31/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जहानाबाद पहुंचते ही मंत्री श्रवण कुमार ने लालू परिवार पर दिया ये बड़ा बयान
1/21/2025 6:45:58 PM IST
7473
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: मंत्री श्रवण कुमार जहानाबाद प्रखंड के सिकरिया उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्वर्गीय दासु सिंह की जयंती समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। जहानाबाद पहुंचते ही बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी प्रसाद यादव पर जमकर भड़ास निकाला। मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि पहले तेजस्वी यादव के माता-पिता का मेडिकल बुलेटिन जारी होना चाहिए क्योंकि बिहार को उन्होंने बीमारू राज बना दिया था। बिहारी कहलाना अपमान हो गया था। उनको हम बता देना चाहते हैं कि उनके पिताजी एवं माता जी ने भी बिहार में 15 साल तक राज किया था। नीतीश कुमार से पहले उनका शासन था। ऐसी स्थिति में पहले लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी जी जो तेजस्वी यादव के माता-पिता हैं उनका एक बुलेटिन जारी होना चाहिए क्योंकि उनके माता-पिता ने बिहार को बीमारू राज्य बना दिया था। जहां बिहारी कहलाना अपमान हो गया था। इसकी बुलेटिन जारी होनी चाहिए। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के उस बयान पर भी उन्होंने पलटवार किया जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को आतंक यात्रा कहा था। मंत्री ने कहा कि दीपांकर जी को खटक रहा है कि बिहार में तेजी से विकास हो रहा है, गरीबों को जमीन दी जा रही है, पक्का मकान दिया जा रहा है, गरीबों के लिए सारा काम हो रहा है, ऐसी स्थिति में दीपांकर जी को झंडा लहराने का मौका नहीं मिल रहा है तो उनके अंदर पीड़ा होना स्वाभाविक है। मंत्री ने हम सेकुलर के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का बचाव किया जिसमें जीतन मांझी ने कहा था कि मुझे एनडीए हलके में ले रही है इसकी ताकत में बिहार में दिखाऊंगा इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने साफ तौर पर कहा कि जीतन राम मांझी जी वरिष्ठ नेता हैं अगर वह बिहार में ताकत दिखाते हैं तो एनडीए की शक्ति और बढ़ेगी और बिहार में इस चुनावी वर्ष में केंद्र एवं बिहार सरकार के द्वारा किये जा रहें कार्यों को हर गांव एवं घर में पहुंचाया जाएगा और एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। इस मौके पर अमनौर के विधायक मंटू कुमार पटेल, विधान पार्षद बीजेपी अनामिकासिहं, जदयू नेत्री खुशबू रानी, अभिमन्यु पटेल माधुरी देवी, लालमोहन सिंह, रंजीत पटेल, शिल्पी देवी, जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, जदयू के प्रांतीय नेता निरंजन केशव, रणधीर पटेल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे सभी लोगों ने दासु बाबू के पहले चित्र पर माल्यार्पण किया।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राहुल गांधी और विपक्ष पर संजय जायसवाल का तीखा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ का नैरेटिव पूरी तरह फर्जी; 5 नवंबर को गया में निकलेगी पदयात्रा
#
महिला प्रदेश अध्यक्ष पहुँची जामताड़ा, सरकार पर साधा निशाना
#
गुजरात में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले कुछ लोगों को देश का विकास पसंद नहीं ...
#
महागठबंधन की दिल्ली रैली से डरी भाजपा : स्वास्थ्य मंत्री
#
बारामुड़ी में नोटिस के बाद प्रभावितों से मिली कांग्रेस, अजय दुबे बोले- राजनीति नहीं, न्याय दिलाने आए हैं
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर कांग्रेस का काला दिवस, उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन....
#
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
#
केनरा बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैतों ने की लाखो रुपये की लूट ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
सरायकेला-खरसावां: जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार समेत 3 नक्सली गिरफ्तार, AKM-47 और भारी मात्रा में हथियार बरामद
#
श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......