Date: 02/02/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

केंद्र सरकार की बजट सर्वसमावेशी और दूरदर्शी  है : रुपेश सिन्हा

2/1/2025 7:03:52 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा ने केंद्रीय बजट 2025 की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट है।  इसमें किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला और बच्चों की शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य से लेकर स्टार्ट अप, इनोवेशन  तथा  इन्वेस्टमेंट तक  हर क्षेत्र को समाहित करता है। यह बजट प्रधानमंत्री मोदी की आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है। इस सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी  वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण  बधाईके पात्र हैं।
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क