Date: 04/02/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

17.43 एमटी लोडिंग कर धनबाद रेल मंडल बना नंबर 1 ,बजट 2025 में झारखंड और ओड़िसा को मिला विशेष आवंटन

2/3/2025 6:16:29 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : केंद्रीय बजट 2025 में झारखंड और ओड़िसा के लिए रेलवे को मिले आवंटन की जानकारी आज धनबाद के DRM कार्यालय में सीनियर DCM अमरेश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए जानकारी दी। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसी के माध्यम से बजट में रेलवे के लिए सरकार द्वारा दिए गए स्पेशल ट्रेनों की विस्तृत जानकारी दी। राइ मंत्री ने बताया की इस बार रेल बजट में झारखण्ड में कूल 7306 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया की  झारखण्ड में 60 हजार करोड़ रु रेलवे के अंदर खर्च किए जा रहे हैं। देश में अबतक 12 वंदे भारत ट्रेने चल रही हैं। जल्द ही झारखंड में जल्द ही वंदे भारत का स्लिपर ट्रैन चलेंगी जिसके लिए टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। 10 वर्षो में 1311 किमीo नए ट्रेक बनाये गए हैं और अब सौ प्रतिशत इलेक्ट्रीक फायर से लैस हो चूका है। रेल मंत्री के लाइव कॉन्फ्रेस के उपरांत धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बताया कि झारखण्ड को रेल बजट में किए गए 7306 करोड़ के आवंटन में धनबाद मंडल को क्या कुछ मिला है इसकी जानकरी भी जल्द ही साझा कि जाएगी। उन्होंने धनबाद मंडल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि धनबाद रेल मंडल एक बार पुनः 17.43 एमटी लोडिंग कर भारतवर्ष में नंबर 1 स्थान पर काबिज है। 
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए मुस्कान की रिपोर्ट