Date: 22/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

क्रिकेट महाकुंभ में पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह, दिया अपनी फिल्म का ये दमदार डायलाग......
 

2/9/2025 2:06:32 PM IST

7515
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad : बिहार के औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित "क्रिकेट महाकुंभ" सह "औरंगाबाद गौरव उत्सव कार्यक्रम" का आयोजन किया किया गया।
इस मौके पर भोजपुरी पावर स्टार तथा काराकाट लोकसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी रहे पवन सिंह औरंगाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्हें देखने के लिए, जान सैलाब उमड़ा और उनके फैंस काफी उत्साहित दिखे। इस अवसर पर उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कप्तान नितीश को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि "आपका भाई काराकाट क्षेत्र सेहार नहीं जीता है, लेकिन फिर भी वो हमेशा विजई है। इसी क्रम में अपनी एक फिल्म का डायलाग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि "तुम्हारी जीत से ज्यादा हमारी हार की चर्चा होती है।"
 
कोयलांचल लाइव के लिए औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट