Date: 01/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सांसद -विधायक से ग्रामीणों का गुहार नहीं आया काम, पुल नहीं तो नदी पार करना गामीणो की बनी मजबूरी, गुडराघाटी में ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
8/31/2026 12:44:25 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबानी पंचायत के जानुमटांडी टोला में गुडराघाटी नदी पर पुलिया नहीं होने से बरसात के दिनों में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ते ही आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नदी के बीच खड़े होकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और जल्द पुलिया निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य दिनों में किसी तरह नदी पार कर आवागमन हो जाता है, लेकिन बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने पर पैदल नदी पार करना भी जोखिम भरा हो जाता है। दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों का नदी पार करना लगभग असंभव हो जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों और मरीजों पर पड़ रहा है। कई बार अभिभावकों को बच्चों को गोद या कंधे पर उठाकर नदी पार करानी पड़ती है। जलस्तर अधिक होने पर बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। वहीं, किसी ग्रामीण के बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि गुडराघाटी नदी पर पुलिया निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके लिए मुखिया, विधायक और सांसद समेत कई जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई है। प्रशासन को भी लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी मांग वर्षों से कागजों तक सीमित है। हर साल बरसात में उन्हें इसी परेशानी से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द गुडराघाटी नदी पर पुलिया निर्माण कराने की मांग की है, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
PM के सलाहकार तरुण कपूर ने मूनीडीह CBM परियोजना का किया निरीक्षण, गैस बिक्री को लेकर किया बड़ा ऐलान!
#
सोन नदी जल बंटवारे को लेकर बिहार और झारखंड के बीच हुआ एमओयू ,झारखंड को 2.00 एमएएफ मिलेगा पानी मिलेगा ।
#
दशकों से बदहाल सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने जताया विरोध
#
लकड़का 6 नंबर चाणक के पास जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में गिरा मवेशी,सुरक्षा को लेकर लोगों में नाराजगी.
#
कोल्हान में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदियों का बढ़ा जलस्तर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गंगा हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रभारी मंत्री संजय पासवान, आपदा राहत राशि के चेक सौंपे
#
बॉर्डर क्षेत्र में मिहिजाम पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्धों पर पैनी नजर
#
ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी, लाखों के चांदी के आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ
#
दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
#
शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे गंगा किनारे बसे लोग, प्रशासन को नहीं है मतलब?