Date: 18/07/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गांधी मैदान में दस दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर निकली श्रद्धालुओं की आकर्षक शोभा यात्रा

2/19/2025 2:25:40 PM IST

102
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada  : गांधी मैदान में आज से दस दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन शुरू हो रही है। कथा आयोजन से पूर्व आज यज्ञ मैदान जामताड़ा से आयोजन कर्ता तरुण गुप्ता व कमिटी के सदस्यों ने कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में कुमारी कन्याओं के साथ ही महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा सह शोभायात्रा यज्ञ मैदान से मुख्य बाजार होते हुए गांधी मैदान पहुंचकर समापन हुआ। इस मौके पर आयोजन कर्ता तरुण गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा वासियों के लिए बहुत ही परम सौभाग्य की बात है कि आज दस दिनों तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। प्रभु श्रीराम सनातन धर्म के लिए एक धरोहर है। श्रीराम के पद चिन्हों में चलकर हमलोग समाज जो कुरीतियां है उसे समाप्त किया जा सकता है। आज से प्रारंभ होने वाले श्रीराम कथा के मुख्य वाचक श्री अंकित महाराज जी जो उत्तर प्रदेश के वृंदावन से  आये हैं। कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई जिसमें श्री अंकित महाराज जी भी शामिल हुवे है, पूरे गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा सह शोभायात्रा निकाली गई। जो पूरा नगर का भ्रमण कर गांधी मैदान पहुँचे हैं। आगामी कल से दोपहर तीन बजे से संध्या छ बजे तक कथा वाचन किया जायेगा। इसके साथ ही वृंदावन जे आये झांकी के साथ संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन की जायेगी। 
 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट