Date: 24/10/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छह माह से चल रही प्रेम प्रसंग को शादी कराके ग्रामीणों ने उसे करा दिया सम्पन्न 

2/22/2025 3:21:39 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gola : पिछले छह माह से चल रही प्रेम प्रसंग को अंततः ग्रामीणों ने उक्त युगल जोड़ी की शादी काराके उसे पूरा कर दिया। यह मामला गोला थाना अंतर्गत चोकाद गांव की एक अगाध प्रेम कर रहे युगल जोड़ी की है। ग्रामीणों ने इनकी शादी स्थानीय देवी मंडप में  कराके उसे मजूरत रूप दे दी है। कहानी कुछ इस प्रकार है संग्रामपुर पंचायत के सरला खूर्द गांव निवासी राजेंद्र महतो  पिता रामकुमार महतो का प्रेम प्रसंग चोकाद गांव निवासी रिंकी कुमारी   पिता प्रदीप महतो के साथ पिछले छः महीने से चल रहा था। गुरुवार की रात को प्रेमी राजेन्द्र महतो अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर प्रेमिका के घर मिलने गया था। जिसके बाद युवक के दोनों  साथियों ने उसे प्रेमिका के घर के पास छोड़कर अपने अपने घर चले गए। जब युवक ने अपनी प्रेमिका के घर की ओर जाने लगा तो चोकाद गांव के कुछ युवकों की नजर प्रेमी युवक पर पड़ी। जब उस युवकों ने प्रेमी युवक का पीछा  किया तो वो भागने लगा। इसी क्रम में प्रेमी युवक मयाराम महतो के कुएं में जा गिरा। जिसके बाद घटना की सूचना पंचायत प्रतिनिधि सहित पुलिस को भी दी गई। सूचना पाकर रात को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद प्रेमी युवक को कुएं से उठाकर पुछताछ की गई ।  प्रेमी युवक ने अपनी प्रेम की कहानी सभी को सुनाई।इसके बाद  दोनों पछ ने शादी पर सहमति जताई। जिसके बाद दोनों प्रेमी जोड़ी की शादी करा दी गई। मौके पर मुखिया रूपा देवी पंसस, मनोरंजन महतो, पूर्व पंसस सारो देवी, बालेश्वर महतो, नरेश महतो कुलेश्वर महतो, बंधु महतो, जेठू महतो, मिठूराम महतो, राजेश महतो, मिथिलेश महतो, तनु करमाली, सरोज चक्रवर्ती, विक्रांत महतो, मदन कुमार महतो, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, धनंजय महतो, वीरेंद्र महतो सहित चोकाद गांव के सैकड़ो महिला 
पुरुष उपस्थित थें ।  
 
 
गोला से कोयलांचल लाइव के लिए दिलीप करमाली की रिपोर्ट