Date: 20/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हथियार के बल पर मीट दुकान में लूट, 17 खस्सी चोरी कर ले गए बदमाश, वारदात CCTV में कैद, जाँच में जुटी पुलिस....

9/20/2026 1:34:59 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के नावाडीह इलाके से एक बड़ी चोरी की खबर सामने आई है। विनोद बिहारी चौक के पास स्थित एक मीट दुकान में हथियारबंद चोरों ने धावा बोल दिया और 17 खस्सी चोरी कर ले गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात करीब 2 बजे की है। नावाडीह के विनोद बिहारी चौक के पास नारायण मंडल की झटका मीट की दुकान है। रात में दुकान के अंदर दो कर्मचारी सो रहे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस 4 से 5 चोर दुकान में घुस आए। चोरों ने सो रहे कर्मचारियों को चापड़ दिखाकर डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण कर्मचारी कुछ नहीं कर पाए। इसके बाद चोरों ने दुकान के गोदाम में बंधे 17 खस्सियों को खोला और अपने साथ लाए वाहन में लादकर फरार हो गए। दुकान मालिक नारायण मंडल के मुताबिक चोरी गए खस्सियों की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। इस घटना से इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 
 


सम्बंधित खबरें

# गया जंक्शन पर 23.396 किलो पॉपी हस्क बरामद मादक पदार्थ,दो तस्कर गिरफ्तार, रेल पुलिस की बड़ी करवाई .....
# झारखंड के तीस लाख के इनामी टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू पुलिस इनकाउंटर में हुआ ढेर,मुठभेड़ में डीएसपी और हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
#
जगदीशपुर हत्याकांड का खुलासा,अभय यादव हत्याकांड में भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार....

# कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के स्टॉक रूम में चोरी और मारपीट, सचिव ने की घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग...
# धनबाद में रंजय सिंह हत्याकांड पर कोर्ट का आया बड़ा फैसला, हर्ष  सिंह और नन्द कुमार सिंह हुए रिहा , कोर्ट से निकलते हर्ष ने कहा....