Date: 20/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखंड के तीस लाख के इनामी टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू पुलिस इनकाउंटर में हुआ ढेर,मुठभेड़ में डीएसपी और हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
9/20/2026 9:04:39 AM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih: उत्तर प्रदेश एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) ने रविवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कुख्यात कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। उस पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसमें झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से पांच लाख रुपये का इनाम शामिल था।
मुठभेड़ रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब पांच बजे हुई। एटीएस के डीएसपी विपिन राय के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि बृजेश बाइक से रामनगर होते हुए मुगलसराय की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर एटीएस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। इसी दौरान बृजेश बाइक से वहां पहुंचा। टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने दोनों हाथों से पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में डीएसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं। इसके बाद एटीएस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बृजेश को गोली लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। घायल बृजेश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
बृजेश गंझू झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का रहने वाला था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह टीपीसी का कमांडर था और ट्रांसपोर्टरों, कोयला खनन कंपनियों तथा ठेकेदारों से लेवी वसूली करता था। करीब आठ वर्ष पहले एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में उसे वांटेड घोषित किया था। उसके घर की कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी थी। लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं। वाराणसी में हुई मुठभेड़ के बाद झारखंड और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों के बीच उसके आपराधिक एवं नक्सली नेटवर्क से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जगदीशपुर हत्याकांड का खुलासा,अभय यादव हत्याकांड में भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार....
#
कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के स्टॉक रूम में चोरी और मारपीट, सचिव ने की घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग...
#
धनबाद में रंजय सिंह हत्याकांड पर कोर्ट का आया बड़ा फैसला, हर्ष सिंह और नन्द कुमार सिंह हुए रिहा , कोर्ट से निकलते हर्ष ने कहा....
#
सुरक्षा की साथी — भोजपुर पुलिस की ‘पुलिस दीदी’ ......
#
साइंटिफिक और आईटी अनुसंधान को मजबूत करने के लिए पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण,एसएसपी ने कहा....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की जीत का दावा, बोले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार
#
मुंगेर में पुलिस की बड़ी
कार्रवाई, हथियार के साथ तीन संदिग्ध अपराधी गिरफ्तार
#
सेना के जवान समेत तीन की जमीन पर कब्जे का आरोप, IG से गुहार
#
आधी रात धरती फटने से दहशत, तेज आवाज के साथ फिर हुआ भूधंसान
#
मुंगेर में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था का असर, 16 दिनों में सिर्फ 5 दस्तावेजों का निबंधन