Date: 14/06/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चांडिल बांध के विस्थापित मत्स्यजीवी सहकारी समिति ने आज अपनी पुरानी मांग को लेकर किया प्रदर्शन

6/13/2025 10:42:11 AM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : जहा यह धरना प्रदर्शन चांडिल के स्वर्णरेखा कार्यालय के समक्ष दिया गया ,वही आरोप है कि सरकार चांडिल बांध के विस्थापितों को नजर अंदाज कर रही है। चांडिल डैम का निर्माण हुआ  नौका बिहार के जिम्मेदारी विस्थापितों के कंधे पर थी लेकिन सरकार बाहरी लोगों से काम करा रही है। ऐसे में लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है धरना प्रदर्शन के माध्यम से इन लोगों ने सरकार को आगाह करते हुए कहा है कि चांडिल विस्थापितों को मत्स्य पालन और नौका विहार की जिम्मेवारी मिला  लेकिन विगत कुछ वर्षों से या भ्रम फैलाया जा रहा है कि जो विस्थापित है वह नौका विहार करते हैं लेकिन सरकार को रेवेन्यू नहीं दे रहे हैं.वही यह आरोप विस्थापितों ने सीधे से खारिज किया है.और कहां है सरकार के खाते में पैसा जा रही है। लेकिन राजनीतिक कारणों से विस्थापितों को फिर नौका विहार से दूर करने की साजिश रची जा रही है.हालांकि आधा से ज्यादा नौका विहार की जिम्मेवारी बाहरी लोगों के कंधे पर है और मत्स्य पालन भी बाहरी लोग ही कर रहे हैं.ऐसे में विस्थापितों में आक्रोश है। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट