Date: 13/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महाकुंभ की वायरल गर्ल का पहला गाना ‘सादगी’ रिलीज, जो अपनी आंखों की खूबसूरती से सुर्खियां बटोरी 

6/14/2025 12:49:13 PM IST

7615
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Mumbai : सोशल मीडिया के जमाने कब किसे शोहरत हासिल हो जाए, ये कोई नहीं जानता. महाकुंभ ने कई लोगों की किस्मत बदली, लेकिन जो बदलाव मोनालिसा की जिंदगी में आया, वो देख हर कोई दंग रह गया है। महाकुंभ में अपने आंखों के चलते सुर्खियां बटोरने वाली मोनालिसा का एक्टिंग डेब्यू भी हो गया है। मोनालिसा का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। फैन्स वायरल गर्ल की इस कामयाबी को देखकर काफी खुश हैं। मोनालिसा के पहले गाने का नाम
‘सादगी’ हैं।
‘सादगी’ के जरिए मोनालिसा को अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने का मौका मिला है. इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग में एक्ट्रेस के साथ उत्कर्ष सिंह भी नजर आ रहे हैं।  गाने की शुरूआत में महाकुंभ गर्ल को सफेद कलर के लहंगे में देखा जा सकता है। मोनालिसा की खूबसूरती को मेकर्स ने बेहतरीन तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है। वहीं उनकी आंखे भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती हुई नजर आ रही हैं.
मोनालिसा का नया गाना इंटरनेट पर छाया
मोनालिसा का ये नया अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।  उत्कर्ष के साथ वायरल की जोड़ी सभी को काफी इंप्रेस कर रही है। वहीं मोनालिसा को देखकर ये भी नहीं कहा जा सकता है कि वो कोई न्यूकमर हैं। उनके हाव-भाव बिल्कुल प्रोफेशनल लग रहे हैं। गाने के सामने आते ही इसे दर्शक लगातार देखते हुए नजर आ रहे हैं। फैन्स इस गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर् ने उनकी तारीफ करते हुए कहा बहुत खूबसूरत, खुशकिस्मत लड़की. वहीं काफी यूजर्स तो सिर्फ उनकी आंखों की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
हजारों लोगों ने देखा मोनालिसा का पहला गाना
मोनालिसा के गाने ‘सादगी’ को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी हर तरफ इस गाने के चर्चे हो रहे हैं। इस गाने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि मोनालिसा जल्द ही किसी फिल्म में भी नजर आ सकती है। उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार फैन्स दिल थामकर कर रहे हैं।  बता दें, मोनालिसा को महाकुंभ में माला बेचते हुए पहली बार नॉटिस किया गया था।  जहां उनकी आंखों और खूबसूरती को काफी सराहा गया था। 
कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

#
10 साल से कायम अम्बा डांडिया उत्सव की धूम परिवारों के संग गरबा-डांडिया और सांस्कृतिक परंपराओं का दिखा संगम.....
 
 

# धनबाद के तेतुलतल्ला में बनेगा 75 फीट ऊंचा भव्य पंडाल, और मूव करता पंडाल होगा खास आकर्षण ,ड्रोन से होगी निगरानी .....
# अब मुंगेर में भी उठाएं बोटिंग का मजा राजा-रानी तालाब बना मनोरंजन का नया ठिकाना...
#
महालया  पर लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी में नृत्य-नाटिका ‘बोधन’ का  हुआ मंचन, 60 कलाकारों ने सामाजिक कुरीतियों और शिक्षा व्यवस्था पर प्रस्तुत की अपनी कला !
 

# धनबाद में ‘बोधन’ नृत्य-नाटिका का मंचन, शिक्षा व्यवस्था की खामियों और प्रश्नपत्र लीक पर उठे सवाल..