Date: 29/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ऋतिक रोशन से 18 साल छोटी हीरोइन अब दिखती हैं इतनी ग्लैमरस
7/24/2025 1:42:25 PM IST
7562
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Saba Afrin
ऋतिक रोशन को हिंदी सिनेमा का ग्रीक गॉड कहा जाता है. सुपरस्टार के पास कुछ हिट फ्रेंचाइजी हैं, जिसमें से उनकी सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी 'कृष' है. इस फिल्म का पहला पार्ट 'कोई मिल गया' है. इस फिल्म में ऋतिक के साथ बच्चों की टोली भी नजर आई थी. फिल्म में सुपरस्टार की एक हीरोइन उनसे 18 साल उम्र में छोटी थी. अब वो छोटी बच्ची बड़ी हो चुकी है और अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में भी हैं।
सुपरस्टार ऋतिक रोशन को हर जनरेशन के लोग पसंद करते हैं. उनकी साइंस-फिक्शन ड्रामा फिल्म 'कोई मिल गया' तो बच्चों से लेकर बड़ों तक की फेवरेट है. इस फिल्म में ऋतिक को हमेशा बच्चों के एक ग्रुप में देखा जाता था, जिसमें एक टीना भी थीं. टीना का किरदार 'कोई मिल गया' में हंसिका मोटवानी ने निभाया था. हंसिका और ऋतिक के बीच 18 साल का अंतर है।
हंसिका मोटवानी अब काफी बड़ी हो चुकी हैं और बढ़ती उम्र के साथ बेहद ग्लैमरस भी. अपनी खूबसूरती के जरिए हंसिका हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं. 33 साल की एक्ट्रेस फिटनेस और खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों पर भारी पड़ती हैं।
हंसिका मोटवानी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया था. महज 15 साल की उम्र में हंसिका ने अल्लू अर्जुन के साथ देसमुदुरु (2007) में काम किया था. एक्ट्रेस के नाम के साथ एक बड़ा विवाद भी जुड़ा है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हंसिका की मां ने उन्हें हार्मोन इंजेक्शन दिए थे, ताकि उनके शरीर में वक्त से पहले बदलाव आ सकें।
हंसिका मोटवानी फिलहाल अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. दिसंबर 2022 में, हंसिका ने जयपुर में धूमधाम से बिजनेसमैन सोहेल खटूरिया से शादी की थी. अपनी इस ग्रैंड वेडिंग को एक्ट्रेस ने लव शादी ड्रामा नामक एक ओटीटी सीरीज़ में दिखाया था।
हंसिका और सोहेल का रिश्ता शादी से पहले भी विवादों में घिरा हुआ नजर आया था. सोहेल पहले हंसिका की करीबी दोस्तों में से एक रिंकी बजाज से शादी कर चुके थे. रिंकी को तलाक देकर उन्होंने एक्ट्रेस से दूसरी शादी की।
हंसिका और सोहेल की शादी को अभी 2 साल ही हुए हैं और इनके रिश्ते के टूटने की खबरें आने लगी हैं. खबरों में दावा किया जा रहा है कि दोनों अलग रह रहे हैं, हंसिका अपनी मां के साथ और सोहेल अपने माता-पिता के साथ. कहा ये भी जा रहा है कि हंसिका बड़े परिवार में ताममेल नहीं बैठा पा रही थीं।
हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं पता. लेकिन हंसिका आज भी अपने फैन्स की फेवरेट हैं. उनके लुक्स और उनका स्टाइल हमेशा लाइमलाइट में रहता है. हंसिका ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
राखी पूर्णिमा पर दुखिया बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
#
भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन, जमशेदपुर में घर-घर गूंजा खुशियों का रंग
#
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
#
मिलादुन्नबी पर धनबाद में अमन और भाईचारे का संदेश, 16 वर्षों की सेवा परंपरा रही कायम
#
जमशेदपुर में भक्ति की बयार, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे हजारों शिवभक्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
SIR अभियान की तैयारी तेज, बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण
#
दहेज के लिए महिला को ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप, जिंदा जलाने की धमकी देने का दावा
#
पूर्व मंत्री दुलाल भुईया का तीखा हमला, कहा विधायक को आम जनता से क़ोई मतलब नहीं
#
डैम में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
#
CBSE ईस्ट जोन जूडो में DAV धनुपरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन